मनोरंजन

‘मुझे तुमसे मोहब्बत है, लेकिन…’ बिग बॉस के मंच पर इमोशनल हुए सलमान खान

Salman Khan Bigg Boss 20: जहां एक तरफ ऑडियंस को ‘बिग बॉस’ के घर का कंटेस्टेंट का ड्रामा पसंद आता है, तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान का शो को होस्ट करने का अंदाज भी लोगों को खूब भाता है. सलमान कई बार कंटेस्टेंट की तारीफ करते नजर आते हैं, तो कभी उन्हें उनकी गलतियों के लिए फटकार भी लगाते हैं. हालांकि, कुछ मौकों पर शो में उन्हें इमोशनल होते हुए भी देखा गया है. सलमान एक बार फिर से ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर भावुक हो गए.

दरअसल, 8 नवंबर को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान के साथ मंच पर मशहूर सिंगर मोहिन चौहान नजर आने वाले हैं. घरवालों के लिए दीवाली को यादगार बनाने के लिए इस त्योहार को अपने सुरों से सेलिब्रेट करने के लिए शो में मोहित चौहान आने वाले हैं. मेकर्स ने उनका एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया, जिसमें वो सलमान के साथ नजर आ रहे हैं और गाना गाते दिख रहे हैं.

सलमान खान ने की मोहित चौहान की तारीफ

मोहित चौहान की आवाज सुनकर सलमान खान उनकी तारीफ में उनसे कहते हैं कि आपके जो गाने होते हैं, वो दिल को सुकून होने वाले होते हैं. उसके बाद मोहित उनसे कहते हैं कि मैं आपसे एक गुजारिश करना चाहता हूं. उसके बाद वो कहते हैं कि आपके पिता सलीम खान की फिल्म का एक गाना है, जिसकी दो लाइनें मैं गाना चाहता हूं. उसके बाद वो गाते हैं, “मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता.”

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

सलमान खान हुए भावुक

इस गाने को सुनकर सलमान खान की आंखें भर जाती हैं. वो भावुक हो जाते हैं. 7 नवंबर के एपिसोड में भी ये प्रोमो दिखा गया था. अब जो फुल एपिसोड ऑन एयर होगा, उसके बाद पता चलेगा कि आखिर अपने पिता की फिल्म का गाना सुनकर अचानक सलमान क्यों इमोशनल हो गए.

ये भी पढ़ें-

मुंबई शूटिंग के लिए सबसे खराब शहरप्रलय के सेट पर हुए हंगामे के बाद बोले हंसल मेहता

रामायण ही नहीं, ये हैं इंडियन सिनेमा की 6 सबसे महंगी फिल्में, सभी का बजट है 500 करोड़ से ऊपर

बता दें कि मोहित चौहान ने ‘बिग बॉस’ के मंच पर जो गाना गुनगुनाया वो सलीम खान की फिल्म ‘बचपन’ का है. सलीम खान इसमें बतौर एक्टर नजर आए थे. उनके साथ मेनका ईरानी भी फिल्म का हिस्सा थीं. “मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता…” गाना काफी हिट रहा था.

Related Articles

Back to top button