15 साल का लोन 5 साल में चुकाने की निंजा टेक्निक हुई वायरल, अपना लिया तरीका तो आसानी से खत्म हो जाएगा कर्ज

आईआईएम कोझिकोड (IIM Kozhikode) से एमबीए करने के लिए लोन लेना और उसे समय से पहले चुका देना कोई आम बात नहीं है. माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाली डिंपल पोरवाल ने मात्र 5 साल में अपना 25 लाख रुपये का एजुकेशन लोन पूरी तरह चुका दिया, जबकि बैंक ने इसके लिए 15 साल का समय दिया था. इस तरह लोन समय से पहले चुकाने से उन्होंने ब्याज के लगभग 10 लाख रुपये बचा लिए. आइए जानते हैं उनकी इस सफलता के पीछे की पूरी कहानी और उनके खास वित्तीय तरीके.
डिंपल के लिए यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था. वह अपनी सिंगल मदर की इकलौती संतान हैं. जब उनका लोन पास हुआ, तो परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर वह रातभर सो नहीं पाई थीं. एमबीए करने के लिए उन्हें अपनी स्थिर नौकरी छोड़नी पड़ी थी, जिसका मतलब था कि अगले दो साल तक घर में कोई नियमित कमाई नहीं होने वाली थी. ऐसे हालात में 25 लाख रुपये का भारी-भरकम कर्ज लेना बहुत बड़ा जोखिम था, लेकिन उन्होंने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया.
लोन चुकाने के 5 आसान और असरदार तरीके
डिंपल ने अपनी पहली सैलरी आने से पहले ही लोन चुकाने का पूरा प्लान बना लिया था. उनके ये तरीके कोई बहुत जटिल या जोखिम भरे नहीं थे, बल्कि काफी नॉर्मल है…
1. समय पर ईएमआई (EMI): डिंपल ने कभी भी अपनी मासिक किस्त यानी EMI मिस नहीं की. इससे न सिर्फ बैंक का जुर्माना बचा, बल्कि उनका CIBIL स्कोर भी बेहतरीन बना रहा.
2. हर तिमाही एक अतिरिक्त किस्त: उनकी मंथली ईएमआई करीब 22,000 रुपये थी. इसके अलावा, उन्होंने साल में चार बार यानी हर तिमाही Quarter एक एक्सट्रा EMI का पे किया.
3. बोनस और शेयरों का सही इस्तेमाल: माइक्रोसॉफ्ट से मिलने वाले सालाना बोनस और स्टॉक अवॉर्ड्स का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने सीधे लोन चुकाने में लगा दिया.
4. सैलरी बढ़ने के साथ बढ़ाई ईएमआई: जैसे-जैसे उनकी सैलरी में 10% की बढ़ोतरी हुई, उन्होंने अपनी EMI की रकम भी उसी अनुपात में बढ़ा दी. इससे उन पर अचानक कोई बड़ा वित्तीय दबाव नहीं आया.
15 साल का लोन 5 साल में खत्म
इन छोटी-छोटी लेकिन अनुशासित आदतों की बदौलत डिंपल ने 15 साल चलने वाले लोन को महज 5 साल में खत्म कर दिया. इस समझदारी भरे कदम से उन्हें लगभग 10 लाख रुपये की बड़ी बचत हुई, क्योंकि जहां उन्हें कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये ब्याज चुकाना पड़ता, वहीं उन्होंने केवल 4.6 लाख रुपये ही ब्याज के रूप में दिए.
सोशल मीडिया पर डिंपल का यह वीडियो शेयर होते ही लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. हर कोई उनके अनुशासन और वित्तीय सूझबूझ की मिसाल दे रहा है, जो आज के युवाओं के लिए एक बड़ी सीख है कि अगर सही प्लानिंग हो, तो बड़े से बड़े कर्ज के जाल से आसानी से बाहर निकला जा सकता है.
यहां देखिए वीडियो
Instagram पर यह पोस्ट देखें




