सैकड़ों फीट ऊंची बिल्डिंग पर यूं फुटबॉल खेलने लगे 2 लड़के! एक पैर फिसला तो सीधे नीचे, वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. इसमें 2 लड़के सैकड़ों फीट ऊंची अधूरी बिल्डिंग के ऊपर फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. वायरल क्लिप में आप देखेंगे कि ना तो रेलिंग है, ना कोई सेफ्टी, एक पैर फिसला तो सीधे नीचे. कुछ ही सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का एक पतली-सी कंक्रीट की बीम पर खड़ा है. उसके हाथ में फुटबॉल है. सामने दूसरी बीम पर उसका दोस्त खड़ा है. नीचे दूर तक शहर और हाईवे दिख रहा है.
पहले लड़का बॉल को बीम पर रखकर धीरे से आगे की तरफ लुढ़का देता है. इसके बाद दूसरा लड़का रेंगते हुए और फिर संभल-संभलकर चलता हुआ उसकी तरफ आता है. आखिर में वो अपना हाथ बढ़ाकर उसे पकड़ लेता है. ये पूरा वीडियो Insta360 X5 कैमरे से शूट किया गया है, इसलिए ऐसा लगता है जैसे आप खुद उस ऊंचाई पर खड़े हों.
कौन हैं ये लड़के?
ये खतरनाक स्टंट तुर्की के 2 रूफटॉप स्टंटबाजों ने किया है. एक का नाम युनुस बाबायीगित है, जिसके इंस्टाग्राम पर 2.3 लाख फॉलोअर्स हैं. अपनी बायो में इसने लिखा है – one arm dangler यानी एक हाथ से लटकने वाला. दूसरे का नाम एरकान चेलिक है, जिसके 19 हजार फॉलोअर्स हैं और बायो में लिखा है- Türk extreme rooftop. दोनों तुर्की में ही खतरनाक बिल्डिंग्स पर स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं.
11 नवंबर को यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @ubxyn नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था और देखते ही देखते वायरल हो गया. इसे देखकर नेटिजन्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. एक तरफ लोग कह रहे हैं कि ये वीडियो AI से बना है, इतनी ऊंचाई पर कोई ऐसा नहीं कर सकता. दूसरी तरफ लोग कह रहे हैं क्लिप देखकर ही पैर कांप रहे हैं, ये लड़के तो बिल्कुल सनकी हैं. वहीं कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि गोलकीपर ने तो डाइव ही नहीं मारी.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




