फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले अनिल कपूर, बोले- घर जैसा महसूस कराने के लिए शुक्रिया

Emmanuel Macron And Anil Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आभार जताया है. दोनों के बीच हाल ही में पेरिस में मुलाकात हुई. अनिल ने कहा कि इस दौरान उन्हें पेरिस में बिल्कुल घर जैसा महसूस हुआ. इस मेहमान नवाजी के लिए उन्होंने इमैनुएल मैक्रों का शुक्रिया अदा किया है. अनिल ने उनके साथ की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
दरअसल, इमैनुएल मैक्रों जब इसी साल की शुरुआत में भारत आए थे, उस दौरान भी अनिल कपूर उनसे मिले थे. अब एक बार फिर से दोनों की मुलाकात हुई, लेकिन पेरिस में. अनिल कपूर ने कहा कि जब पहली बार वो भारत में इमैनुएल मैक्रों से मिले थे, तो उनसे बातचीत करके ऐसा लगा था कि वो दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनसे दोबारा पेरिस में मिलकर भी वैसा ही महसूस हुआ.
इमैनुएल मैक्रों के नाम अनिल कपूर का पोस्ट
अनिल कपूर ने X पर मीटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जब मैं पहली बार भारत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिला तो हमारी बातचीत इतनी सहज थी कि ऐसा लगा कि मानो हम एक-दूसरे को बरसों से जानते हों. पेरिस में उनसे दोबारा मिलकर फिर से वही आत्मीयता महसूस हुई. हमने कला, संस्कृति, सिनेमा, AI, ऊर्जा और वास्तुकला पर चर्चा की और उनके कार्यालय में नेपोलियन के समय की कुछ बेहतरीन कलाकृतियां देखीं. इतिहास के सबक से लेकर हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य तक, हमारी ये बातचीत वाकई बहुत सार्थक रही.”
When I first met President Emmanuel Macron in India, our conversation flowed so naturally that it felt like wed known each other for years. Meeting him again in Paris brought back that same warmth.
We spoke about art, culture, cinema, AI, energy and architecture, and explored beautiful pieces in his office dating back to Napoleons time. From the lessons of history, to the future of our children and grandchildren will inherit, it was a truly enriching exchange.
Thank you, my dear @EmmanuelMacron, for your kindness and for making my nephew and me feel so at home in Paris. Im glad for our friendship and look forward to welcoming you back in India.
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) November 20, 2026
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर की Ramayana हिट या फ्लॉप, 15 दिनों की कलेक्शन रिकवरी में धुरंधर-पुष्पा के सामने कहां टिकी?
अब टाइगर श्रॉफ से भिड़ेगा मिर्जापुर का ये एक्टर, फिल्म वज्र में हुई खूंखार विलेन की एंट्री!
अनिल कपूर ने आगे लिखा, “प्रिया इमैनुएल मैक्रों, आपकी उदारता के लिए और पेरिस में मुझे तथा मेरे भतीजे को बिल्कुल अपने घर जैसा महसूस कराने के लिए आपका धन्यवाद. मुझे हमारी दोस्ती पर खुशी है और मैं भारत में आपका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं.”
अनिल कपूर वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. माना जा रहा कि इसमें अनिल का भी अहम रोल है. इससे पहले अनिल इसी साल जुलाई में रिलीज हुई YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आए थे. आलिया भट्ट-शरवरी वाघ इसमें लीड रोल में थे. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ‘किंग’ से बंपर कलेक्शन की उम्मीद है.




