मनोरंजन

Panchayat 5 Exclusive: सचिव जी का ऑफिस, प्रह्लाद चा मकान…सेट नहीं, असली घरों में होती है ‘पंचायत’ की शूटिंग, गांव वाले लेते हैं किराया

Panchayat 5 Exclusive: वेब सीरीज ‘पंचायत’ में जिस सादगी और अपनेपन के साथ ‘फुलेरा’ गांव की कहानी दिखाई गई है, असल जिंदगी में भी इस गांव के लोग उतने ही मिलनसार और सहयोगी हैं. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोडिया गांव में ‘पंचायत सीजन 5’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान टीवी9 हिंदी डिजिटल ने स्थानीय ग्रामीणों और सीरीज की टीम से खास बातचीत की. इस दौरान कई दिलचस्प बातें सामने आईं कि कैसे गांव वाले शूटिंग के लिए अपने घर सौंप देते हैं और खुद अलग कमरों में रहकर गुजारा करते हैं.

टीवी9 से बातचीत करते हुए महोडिया के गांव वालों ने बताया कि गांव में मंदिर हो या फिर प्रह्लाद चा का घर और अन्य किरदारों के घर, शूटिंग के लिए स्थानीय लोग अपने घर किराए पर देते हैं. देहाती लुक देने के लिए इन घरों के गेट और आंगन आदि में अस्थायी बदलाव भी किए जाते हैं. इसी गांव के रहने वाले सीताराम ने बताया कि गांव के घर काफी बड़े होते हैं. जब भी शूटिंग होती है तो चाहे वह तीन दिन के लिए हो, चार दिन के लिए या फिर दस दिन के लिए, पूरा घर इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि एक या दो कमरे या घर का कुछ हिस्सा ही शूट के लिए लिया जाता है. ऐसे में घर में रहने वाले परिवार के सदस्य उतने दिनों के लिए उसी घर के दूसरे कमरों में शिफ्ट हो जाते हैं और शूटिंग टीम को पूरा सहयोग देते हैं.

ये भी पढ़ें: Panchayat Season 5: क्या होगी पंचायत 5 की कहानी? ट्रेलर से पता लग गया

शूटिंग के किराए से ग्रामीणों को मिलता है आर्थिक सहारा

महोडिया गांव की आबादी अच्छी-खासी है और यहां के ज्यादातर लोग मुख्य रूप से खेती-किसानी पर निर्भर हैं. कुछ लोग नौकरी या कामकाज के सिलसिले में आसपास के इलाकों में भी जाते हैं, लेकिन अधिकांश परिवार गेहूं, लौकी और अन्य सब्जियों की खेती से ही अपना काम चलाता है. ऐसे में जब वेब सीरीज की शूटिंग के लिए उनके घरों को किराए पर लिया जाता है, तो उससे मिलने वाले रेंट से ग्रामीणों को एक अतिरिक्त आर्थिक सहारा मिल जाता है. पंचायत की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीड एक्टर जितेंद्र कुमार ने भी बताया कि गांव के लोग बहुत सहयोग करते हैं और वहां के एक पंडितजी खेतों की ताजी सब्जियों से कलाकारों के लिए खाना भी बनाते हैं.

Panchayat 5 (1)

TV9 से एक्सक्लूसिव बातचीत में नीना गुप्ता और रघुबीर यादव ने की तारीफ

इस मौके पर टीवी9 से की गई एक्सक्लूसिव बातचीत में सीरीज की मुख्य एक्ट्रेस नीना गुप्ता, ‘प्रधान जी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर रघुबीर यादव और निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने भी गांव वालों के व्यवहार की जमकर सराहना की. उन्होंने बताया कि महोडिया के लोग उन्हें पूरा स्पेस देते हैं. जब भी गांव में कहीं शूटिंग चल रही होती है, तो स्थानीय लोग दूर से ही खड़े होकर देखते हैं, मुस्कुराते हैं और चुपचाप चले जाते हैं. कभी भी ऐसा नहीं होता कि लोग सेल्फी खींचने के लिए परेशान करें या शूटिंग के वक्त किसी तरह का खलल डालें.

ये भी पढ़ें: देख रहा है विनोदपंचायत सीरीज के 10 बेस्ट डायलॉग, जिनके बने खूब मीम, दर्शक भी हुए हंस-हंसकर लोटपोट

असल जिंदगी में पूर्व सरपंच का घर बना है ‘प्रधान जी’ का आवास

गौरतलब है कि सीरीज में दिखाया गया ‘फुलेरा’ गांव असल में भोपाल से करीब 48 से 50 किलोमीटर दूर सीहोर जिले का महोडिया गांव है. सीरीज में नजर आने वाला ‘प्रधान जी का घर’ वास्तव में महोडिया ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच का निजी घर है, जिनकी पत्नी भी गांव की सरपंच रह चुकी हैं. शूटिंग के दौरान इस घर को 15 दिनों के शूट के लिए किराए पर लिया जाता है.

सीहोर के होटल में रुकती है टीम, खेतों की ताजी सब्जियों का लेते हैं स्वाद

शूटिंग के समय पूरी स्टारकास्ट और यूनिट महोडिया गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर सीहोर के एक रिसॉर्ट में ठहरती है.

Related Articles

Back to top button