मनोरंजन

Bigg Boss 20: डबल स्टैंडर्ड वाले मुझे ज्ञान न दें…सलमान खान के सामने ही गुल्लू-कनिका से भिड़ीं आम्रपाली दुबे

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस सीजन 20’ जैसे-जैसे फिनाले के नजदीक जा रहा है, वैसे-वैसे घर में लड़ाई झगड़े बढ़ते जा रहे हैं. कई बार मेकर्स टास्क ही ऐसा लेकर आते हैं कि कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है. बिग बॉस में वीकेंड का वार के लेटेस्ट प्रोमो में आम्रपाली दुबे सलमान खान के सामने ही कनिका मान और गुल्लू से भिड़ती दिखाई दे रही हैं. वो कहती हैं कि डबल स्टैंडर्ड वाले बंदे मुझे ज्ञान न दें.

सलमान खान कंटेस्टेंट्स को एक टास्क देते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वो सवाल करते हैं, “इस घर में किसकी संगत किसको ले डूबेगी?” टास्क में कंटेस्टेंट्स को यही बताना है कि किस कंट्सेंट के लिए दूसरे कंटेस्टेंट की संगत ठीक नहीं है. इस टास्क में कनिका मान जब नंबर आता है तो वो आम्रपाली दुबे पर निशाना साधती हैं. वो कहती हैं, “आप ले डूब रही हैं, सबको. एक चलो निकल गई (लव गिल), भला हो उसका. बाकी भी अपना देख लें.” कनिका का कहना था कि आम्रपाली की संगत स्काउट और यंग डीएसए को ले डूबेगी.

कनिका के बाद गुल्लू ने भी साधा निशाना

इसी तरह कनिका के दोस्त गुल्लू भी आम्रपाली पर ही निशाना साधते हैं. वो कहते हैं कि आम्रुपाली स्काउट को लेकर डूबेंगी. वो कहते हैं, “हमारे यहां कहावत है, मुंह का मीठा और पेट का काला..” गुल्लू के इतना कहते ही आम्रपाली भड़क जाती हैं और कहती हैं, “मुंह की मीठा और पेट के काले तुम ही लोग साबित होते हो. बोलते हो कि इसको (स्काउट को) सिर्फ वर्चुअल रिएलिटी के बारे में मालूम है. असल जिंदगी के बारे में नहीं पता है.”

“नैरेटिव सेट करना बंद करो”

आम्रपाली के इस दावे पर कनिका भड़कते हुए कहती हैं कि ये उनके खुद के शब्द हैं, जिसपर आम्रपाली कहती हैं कि बिल्कुल, लेकिन ये आपने कुरेद कर निकाले हैं. कनिका कहती हैं कि मैं वही कहूंगी जो कहना चाहूंगी. आम्रपाली गुस्से में भड़कते हुए कहती हैं, “नैरेटिव सेट करना बंद करो. डबल स्टैंडर्ड वाला बंदा मुझे ज्ञान न दे.” इस पूरी बहस को सलमान खान वहां खड़े देख रहे थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान शो पर इस बारे में क्या कहते हैं.

Related Articles

Back to top button