मनोरंजन

लोग तेरे पर थूकते टाइम भी सोचें कि…बहन ईशा के सपोर्ट में आए रजत दलाल, अविनाश को दी चेतावनी

Rajat Dalal On Eisha Avinash: टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह से जुड़े ताजा विवाद पर अब ‘बिग बॉस 18’ के चर्चित कंटेस्टेंट रहे रजत दलाल का बयान सामने आया है. ईशा को अपनी बहन मानने वाले रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बिना किसी का नाम लिए बेहद सख्त लहजे में अपनी बात रखी है और ईशा से दूर रहने की चेतावनी दी है.

अपने वीडियो संदेश में रजत दलाल ने बिना किसी का नाम लिए उन्हें ‘महापुरुष’ कहकर संबोधित किया और सोशल मीडिया पर चीजों को प्राइवेट बताने वाली पोस्ट पर निशाना साधा. रजत ने कहा, “भाई, तू प्यार-मोहब्बत बहुत चौड़े में पब्लिकली कर नेशनल टेलीविजन पर, फिर तुम्हारा नाड़ा ढीला हो जाए तो कहीं भी सो जाओ और स्टोरी डाल दो कि चीजें प्राइवेट होती हैं, ये बढ़िया है.”

रजत ने आगे बताया कि उन्होंने चार बार प्यार से समझाया था कि ईशा से दूर रह और उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है कि सामने वाले ने क्या किया, वो अपना काम करे और उनसे दूर रहे. रजत ने साफ कहा कि वो ये स्टोरी सिर्फ इसलिए डाल रहे हैं क्योंकि सामने वाले ने क्लब में जाकर ‘बेवफा निकली है तू’ गाना बजाया. रजत ने सवाल उठाया कि ये गाना बजाकर क्या ऐसा प्रोपेगेंडा चलाना है कि वो शरीफ हैं और उनके साथ गलत हुआ है.

लड़कियों के नाम के साथ ‘चिट्ठा-पट्टा’ खोलने की चेतावनी

वीडियो में रजत दलाल ने सीधे तौर पर कच्चा-चिट्ठा सार्वजनिक करने की बात कहते हुए कहा, “मेरे को बोल, मैं डालता हूं तेरा चिट्ठा-पट्टा. ईशा डाले या न डाले, मैं डाल दूंगा एक-एक लड़की के नाम के साथ कि किसके साथ क्या. तो भाई सुधर जा, उन चीजों पर मत उतर कि लोग तेरे पर थूकते टाइम भी सोचें कि क्यों थूक रहे हैं इस पर. इतना भोला और इतना प्यारा मत बन.” इसके साथ ही रजत ने स्टंटबाजी बंद करने की नसीहत देते हुए कहा, “यहां खतरों के स्टंट नहीं चल रहे हैं, यहां सेफ्टी नहीं मिलेगी, चला जाएगा सब कुछ. हाथ जोड़कर निवेदन है ये स्टंटबाजी बंद कर दे, अपनी जिंदगी बढ़िया जी, कर लिया तूने जो करना था, हमसे दूर रह.”

ये भी पढ़ें: पीठ में छुरा घोंपा, अब नाम और सारे सबूत सामने रख दूंगी अविनाश मिश्रा पर फूटा ईशा सिंह का गुस्सा

रजत ने ये भी कहा कि अगर सामने वाला आकर एक बार भी कह दे कि रजत झूठ बोल रहा है, तो वो सबको सारा सच दिखा देंगे और ऐसा उदाहरण सेट करेंगे कि ये सब बहुत भारी पड़ जाएगा. वीडियो के आखिर में रजत ने कहा, “कोशिश करता हूं ना भाई शांत रहने की, प्यार से रहने की, सुकून से रहने की, उड़ता तीर लेने कोई ना कोई आ ही जाता है.”

‘बिग बॉस 18’ में बना था भाई-बहन का रिश्ता

गौरतलब है कि रजत दलाल और ईशा सिंह ‘बिग बॉस 18’ के घर में साथ नजर आए थे. शो के दौरान ही दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता बना था और शो खत्म होने के बाद भी उन्होंने इस रिश्ते को कायम रखा है. यही वजह है कि इस पूरे विवाद के बीच रजत दलाल खुलकर ईशा के समर्थन में खड़े नजर आए.

सोशल मीडिया पेजों और मीडिया से की सच जांचने की अपील

अपने वीडियो की शुरुआत और अंत में रजत दलाल ने सोशल मीडिया पेजों और मीडिया से भी जिम्मेदारी के साथ खबरें पोस्ट करने की अपील की. ईशा का जिक्र करते हुए रजत ने कहा कि कुछ भी डालने से पहले सच पता कर लिया जाए और देखा जाए कि क्या सच है और क्या झूठ. रजत ने दो टूक कहा कि किसी ने कोई गलती की है तो उस पर न्यूज़ बनाना समझ आता है, लेकिन “कांड कोई और कर रहा है, दूसरे का नाम क्यों डाल रहे हो?”

Related Articles

Back to top button