मनोरंजन

Ramayana 2: सिर्फ हनुमान नहीं, वो किरदार जिसे ‘रामायण 2’ में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स, चर्चा में पहला लुक

Ramayana 2: रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ ने धमाल मचाया हुआ है. पहले दिन से फिल्म को लेकर जैसी उम्मीद थी, पांचवें दिन पर आते ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है. जी हां, फिल्म ने अकेले भारतीय बॉक्स ऑफिस से ही 107 करोड़ रुपये छाप लिए हैं. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर से 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है. अगर मंगलवार के अलावा इस वीकेंड ऐसी ही कमाई रहती है, तो जल्द ही फिल्म 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी. यूं तो अभी बजट से दूर है, क्योंकि केवल पहले पार्ट को बनाने में ही 2000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. यूं तो पार्ट 2 का 2028 तक इंतजार करना होगा, पर फिलहाल हनुमान बने सनी देओल के अलावा एक और एक्टर का इंतजार हो रहा है, जो राघव जुयाल हैं.

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण‘ में राघव जुयाल रावण के सबसे शक्तिशाली पुत्र मेघनाद का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के पहले पार्ट के आखिर में उनका एक छोटी सा हिस्सा दिखाया गया है, जो बेहद प्रभावशाली झलक थी. कुल मिलाकर पहले पार्ट में उनका कैमियो था. जिसमें वो काले कपड़ों में एक भयंकर यज्ञ करते हुए नजर आ रहे हैं.

क्यों चर्चा में है मेघनाद बने रावण का लुक?

‘रामायण’ में राघव जुयाल का सिर्फ एक फ्रेम देखने को मिला. बिना किसी डायलॉग के सिर्फ अपनी आंखों के तेवर और रौद्र रूप से उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया. दरअसल फिल्म के दूसरे पार्ट में उनका फुल-फ्लेज्ड रोल होगा, जो भगवान राम और रावण के बीच युद्ध में अहम किरदार निभाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर यह लुक चर्चा का विषय बना हुआ है. और तो और लोगों को खूब पसंद आ रहा है. पर क्यों उसकी वजह यह है-

1. इंटेंस और रोंगटे खड़े करने वाले तेवर- फिल्म के पहले पार्ट में जो उनकी झलक दिखी है, वो खूंखार अंदाज और रौद्र रूप छा गया है. उनकी आंखों को देखकर ही लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्टर ने इसे बेहतरीन तरह से निभाया होगा.

2. कंप्लीट ट्रांसफॉर्मेशन- राघव जुयाल को अब तक कई तरह से लोगों ने देखा है. कभी बेहतरीन डांसर बने, कभी कॉमेडी होस्ट या ‘किल’ जैसी फिल्मों में विलेन के रोल में. अब वो रावण के सबसे शक्तिशाली पुत्र मेघनाद का खूंखार अवतार निभाते नजर आ रहे हैं. जो पूरी तरह चौंकाने वाला और नया है.

Raghav And Sunny Deol

राघव और सनी देओल

‘हनुमान’ के किरदार में दिखेंगे सनी देओल

‘रामायण’ में सनी देओल को भगवान हनुमान के किरदार में देखने के लिए फैन्स काफी बेताब हैं. फिल्म के पहले पार्ट के आखिर में जिस तरह से उनका इंट्रोडक्शन दिया गया है. उसने सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल मचा दी है. दरअसल सनी देओल की अपनी एक ‘दबंग’ और एक्शन हीरो वाली इमेज है. जो हनुमान जी की शक्ति और उनके रौद्र रूप के साथ एकदम परफेक्ट बैठती है. फिल्म में राम बने रणबीर कपूर और हनुमान बने सनी देओल के बीच के सीन्स को लेकर जो चर्चाएं हैं, वो पार्ट 2 को लेकर उम्मीदें बढ़ा रही हैं.

Related Articles

Back to top button