मनोरंजन

Watch: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी में थिरके रजनीकांत, ‘मनसिलायो’ पर किया जबरदस्त डांस

Anirudh Ravichander And Kavya Maran Wedding: तमिल सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मरान ने शादी कर ली है. कपल की शादी की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. फैंस भी इस नए जोड़ी पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. बता दें कि अनिरुद्ध रविचंदर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के भतीजे हैं. अपने प्यारा भतीजे की शादी में रजनीकांत शामिल भी हुए हैं और खूब रंग जमाया. एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रजनीकांत डांस करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में रजनीकांत अनिरुद्ध के कंपोज किए हुए मशहूर गाने ‘मनसिलायो’ पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं. यह गाना साल 2024 में आई उनकी फिल्म ‘वेट्टैयन’ का है. इस दौरान सुपरस्टार नए शादीशुदा जोड़े अनिरुद्ध और काव्या मारन के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. परिवार के बाकी सदस्य भी इस खास मौके पर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. रजनीकांत का शादी में डांस करते हुए वीडियो फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.

पत्नी के साथ शादी में पहुंचे रजनीकांत

रजनीकांत भी इस खास मौके पर अपनी पत्नी लता के साथ ग्रीस पहुंचे थे. रवाना होने से पहले उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ भी देखा गया था. रजनीकांत ने अनिरुद्ध और काव्या के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक करवाई थीं, जो सोशल मीडिया पर सामने आईं. वहीं, उनका डांस तो फैंस को काफी पसंद आया है. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के भी शादी में शामिल होने की खबरें हैं.

ग्रीस में हुई अनिरुद्ध और काव्या की शादी

तमिल सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने 11 नवंबर को ग्रीस में काव्या मारन के साथ शादी की. काव्या सन ग्रुप की मालकिन हैं. दोनों की शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए. अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर भी शेयर की. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी का एक बार मिलने वाला पल, जो जिंदगीभर के लिए है. 11.11.” रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का जश्न 10 नवंबर से पारंपरिक तमिल सगाई की रस्म ‘निचयथार्थम’ के साथ शुरू हुआ था. इसके अगले दिन दोनों ने शादी कर ली.

21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन

ग्रीस में परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी करने के बाद अनिरुद्ध और काव्या 21 नवंबर को चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दे सकते हैं. इस समारोह में राजनीति, सिनेमा और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय समेत कई बड़े नेताओं और फिल्मी सितारों को न्योता भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button