Ramayana Box Office: ओवरसीज में ‘रामायण’ का भौकाल, 500 करोड़ का आंकड़ा पार, रणबीर ने दी ‘धुरंधर 2’-RRR को मात!

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ ने रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है. फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए और बड़े रिकॉर्ड भी कायम किए. अपनी शानदार कहानी, ग्रैंड सीन्स और दमदार एक्टिंग के दम पर यह फिल्म लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है. थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म को 13 दिन पूरे हो चुके हैं. और इसके बावजूद दर्शकों की एक्साइटमेंट कम होने का नाम नहीं ले रही है. 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी.
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिससे पता लगा कि, ‘रामायण पार्ट 1‘ का नेट कलेक्शन 13वें दिन लगभग 28.70 करोड़ रुपये रहा है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 821 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. फिल्म की इस रफ्तार को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर और भी कई बड़े मुकाम हासिल करने वाली है.
ओवरसीज में ‘रामायण’ ने मचाया तहलका
सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी ‘रामायण’ का डंका बज रहा है. विदेशों से मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉन्स के चलते फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,483 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. फिल्म बहुत जल्द दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को छूने की तैयारी में है. फिल्म ‘रामायण’ ने ओवरसीज में शानदार कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है. फिल्म ने अब तक विदेश से लगभग 502 करोड़ से ज्यादा का कुल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही इस फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ और एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर ‘RRR’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
इसके साथ ही यह बिना किसी चीन रिलीज के ओवरसीज मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप इंडियन फिल्मों में शामिल हो गई है. दरअसल ओवरसीज कमाई के मामले में रामायण छठे नंबर पर बनी हैं. इस फिल्म से ऊपर अभी जो भी फिल्में हैं, उनमें- दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार, बजरंगी भाईजान, डिस्को डांसर, बाहुबली 2 पहले टॉप-5 में शामिल हैं. जबकि, रामायण के बाद जो फिल्में लिस्ट में हैं- वो- धुरंधर 2, अंधाधुन, पठान, पीके, जवान, RRR शामिल हैं.




