मनोरंजन

Rakul Preet: ”रोज 4 घंटे होती थी तैयारी…” ऐसे ‘रामायण’ में शूर्पणखा बनीं रकुलप्रीत सिंह, लिखा स्पेशल नोट

रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक और मेकअप सेशन के पीछे की तस्वीरें दिखाईं. तस्वीरों में वो भारी गहनों, मुकुट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि इस खास लुक को ढालने के लिए उन्हें कितना वक्त लगता था. वो लिखती हैं- ''उनकी मेकअप और कॉस्ट्यूम टीम को हर रोज करीब 4 घंटे की कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी.''इस दौरान रकुलप्रीत सिंह ने अपनी कॉस्ट्यूम टीम का शुक्रिया अदा किया. और कहा कि उन्हें मिल रही सभी तारीफों की असली हकदार उनकी टीम ही है. अपने पोस्ट में इमोशनल कैप्शन लिखते हुए रकुल ने लिखा- ''रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने का एक्सपीरियंस शेयर करने का मैं काफी समय से इंतजार कर रही थी. यह मेरे लिए बहुत ही खास सफर रहा है.''इस दौरान वो आगे लिखती हैं-''रोज ऐसा मौका नहीं मिलता कि आप उस कहानी का हिस्सा बनें, जो सदियों से हमारी संस्कृति और जिंदगियों का हिस्सा रही है. रकुल ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को शुक्रिया भी कहा. इसके अलावा एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, काजल अग्रवाल और शोभना मैम का भी शुक्रिया अदा किया. और कहा कि पूरी टीम ने पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए अपना खून-पसीना बहाया है. रकुल प्रीत सिंह के लुक की तो काफी तारीफ हुई है, उसके साथ ही हर कोई उनकी एक्टिंग देखकर इम्प्रेस हो गया है.

Related Articles

Back to top button