OTT Release: सिनेमाघरों में नहीं चला जादू, अब OTT पर आई विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की ये फिल्म

Ranabaali OTT Release: साउथ सिनेमा के पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली बहुत उम्मीद के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का रजनीकांत की जेलर 2 के साथ क्लैश देखने को मिला था. फिल्म के जरिए शादी के बाद पहली बार रश्मिका और विजय थिएटर्स में वापसी कर रहे थे. लेकिन उनकी ये नई शुरुआत फीकी रही. अच्छे-खासे बजट में बनकर तैयार हुई रश्मिका और विजय की पीरियड ड्रामा फिल्म रणबाली सिनेमाघरों में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई.
रणबाली अबना बजट भी रिकवर नहीं कर सकी. माइथोलॉजिकल कनेक्ट के साथ आई ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा बायोपिक मूवी थी. इसमें हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अर्नाल्ड वूस्लो को भी कास्ट किया गया था. लेकिन फिल्म में उनकी मौजूदगी भी उन्हें कोई खास सम्मान नहीं दिला सकी. अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. आइए जानते हैं कि इससे जुड़ी डिटेल्स क्या हैं.
कब और कहां देखें रणबाली?
आमतौर पर कोई भी फिल्म थिएटर्स में लगने के काफी समय बाद ओटीटी पर दस्तक देती है. लेकिन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रणबाली के साथ सीन कुछ अलग ही रहा. थिएट्रिकल रिलीज के 4 हफ्तों के बाद ही इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गई है. इस फिल्म का निर्देशन राहुल संक्रतायन ने किया है. वहीं फिल्म में हॉलीवुड एक्टर अर्नाल्ड वूस्लो को भी कास्ट किया गया जो फिल्म में लीड विलेन के रोल में नजर आए. इसके अलावा इसमें ऐश्वर्य रॉव, विनोद सागर, मधु नंदन और किशोर कुमार पोलीमेरा जैसे एक्टर भी नजर आए. अब फैंस इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- तनुश्री दत्ता विवाद पर सालों बाद बोले महेश मांजरेकर, कहा- नाना पाटेकर को बेवजह भुगतना पड़ा
रणबाली ने कितने कमाए थे?
रणबाली की कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये का था. लेकिन इसके मुकाबले फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 85 करोड़ रुपये के आसपास आकर सिमट गया. रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म के आगे इस मूवी की एक भी ना चली और विजय देवरकोंडा को एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर निराशा हाथ लगी. अब देखना होगा कि ओटीटी पर इस फिल्म को फैंस का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.




