मनोरंजन

Pralay: लीक तस्वीरों से परेशान मेकर्स का बड़ा फैसला, अब बंद सेट पर होगी रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ की शूटिंग

Pralay: ‘धुरंधर’ से रणवीर सिंह ने थिएटर्स में खूब जलवा बिखेरा है. और इस फिल्म को लोगों का भर-भरकर प्यार भी मिला है. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ दोनों फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार हुआ. भारत में ग्रॉस कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने करीब 1,007.85 करोड़ रुपये और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने लगभग 1,374.39 करोड़ रुपये कमाए. इस बड़ी सफलता ने रणवीर सिंह के स्टारडम को अलग लेवल पर पहुंचा दिया. इतनी बड़ी कामयाबी के बाद अब एक्टर का फोकस अगली फिल्म पर है, जो ‘प्रलय’ है. हालांकि, अब मेकर्स ने लीक हो रही तस्वीरों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है.

‘प्रलय’ को बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है, जिसे लेकर फैन्स के बीच तगड़ा माहौल बना हुआ है. इसे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं अनन्या बिड़ला फिल्म की प्रोड्यूसर है, जिन्होंने करण जौहर के टॉक शो पर बड़ा अपडेट भी दिया था. दरअसल मेकर्स इस फिल्म को हर लिहाज से खास, ग्रैंड और यादगार बनाने में जुटे हैं. हालांकि, शूटिंग के दौरान ‘प्रलय’ के सेट से दो बार तस्वीरें लीक हो गई हैं. इससे फिल्म के लुक, सेट और सीन्स को लेकर मेकर्स अलर्ट हो गए हैं.

‘प्रलय’ के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

इस जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर की शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हुई थी. इस फिल्म ने रणवीर सिंह के लुक और ‘पोस्ट-अपोकैलिप्टिक’ माहौल को लेकर बज क्रिएट कर दिया है. खैर, सितंबर की शुरुआत में सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गईं. जिनमें बांद्रा में शूटिंग के दौरान एक्टर एक रफ लुक में नजर आए थे. इसके बाद 16 नवंबर 2026 को एक और तस्वीर सामने आई. जिसमें रणवीर सिंह ग्रे कलर की जैकेट पहने हुए दिखे. उनके बाल लंबे हैं और उन्होंने अपने चेहरे को एक स्कार्फ से ढका हुआ था. जिसने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी. हाल ही में बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड पर एक रिपोर्ट सामने आई. जिससे पता लगा कि मेकर्स चाहते हैं कि इस फिल्म को लीक से बचाया जा सके.

और क्योंकि ‘प्रलय’ की तबाही के बाद वाली दुनिया को बनाने में बहुत मेहनत की गई है. तो मेकर्स ने फिल्म के सेट में बदलाव किया है. बोरीवली वाला सेट पूरी तरह से बंद है, और यहां आने-जाने पर कड़ी पाबंदी है. अब इस फैसले की वजह से फिल्म के मौजूदा शेड्यूल में बदलाव आया है.

कौनसा सीक्वेंस शूट किया गया?

हाल ही में स्टूडियो में जॉम्बी वाला एक बड़ा सीक्वेंस शूट किया गया. जिसमें रणवीर सिंह ने जॉम्बी के तौर पर तैयार लगभग 200 एक्टर्स के साथ काम किया. माना जा रहा है कि यह फिल्म के अहम एक्शन सीक्वेंस में से एक है. इसलिए सेट डिजाइन और क्रिएचर की डिटेलिंग को छिपाकर रखना जरूरी है.

Related Articles

Back to top button