उत्तर प्रदेश

अब बिना सर्च किए मिलेगी पसंद की जानकारी, गूगल ने लॉन्च किया Dreambeans ऐप

गूगल ने अपना नया एक्सपेरिमेंटल ऐप Dreambeans भारत में लॉन्च कर दिया है. इस ऐप की मदद से यूजर्स को हर दिन उनकी पसंद के हिसाब से AI की मदद से तैयार की गई स्टोरी देखने को मिलेंगी. खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को बार-बार कुछ सर्च करने या कोई सवाल पूछने की जरूरत नहीं होगी.

यह ऐप Gmail, Google Photos, Calendar, Search, Gemini और YouTube जैसे गूगल के दूसरे ऐप्स से मिली जानकारी के आधार पर पर्सनलाइज्ड स्टोरी तैयार करेगा. कंपनी के मुताबिक, Dreambeans को 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है.

क्या है Google Dreambeans ऐप और कैसे करता है काम?

गूगल के मुताबिक, Dreambeans एक एक्सपेरिमेंटल ऐप है, जिसे Google Labs के तहत तैयार किया गया है. इसका मकसद यूजर्स को उनकी पसंद और जरूरत से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है. आमतौर पर लोगों को नई जानकारी पाने के लिए सोशल मीडिया फीड स्क्रॉल करनी पड़ती है या इंटरनेट पर कुछ सर्च करना होता है. लेकिन Dreambeans खुद ही यूजर्स की पसंद के मुताबिक हर दिन नई स्टोरी तैयार करके दिखाएगा.

यह ऐप यूजर्स के चुने हुए गूगल अकाउंट और सर्विस से जानकारी लेता है. इनमें Gmail, Google Calendar, Google Photos, Google Search, Gemini और YouTube शामिल हैं. इन ऐप्स से मिलने वाली जानकारी के आधार पर Dreambeans ऐसी स्टोरी दिखा सकता है, जो यूजर की रुचि और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी हों.

उदाहरण के लिए, ऐप आपको ऐसी जगहों के बारे में बता सकता है जहां आप घूमने जाना चाहते हैं. इसके अलावा आर्ट और क्राफ्ट, आसपास होने वाले कार्यक्रमों और आने वाले जरूरी कामों से जुड़े रिमाइंडर भी दिखा सकता है. यूजर्स इन स्टोरीज को खोलकर उनके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं. पसंद आने वाली स्टोरी को बाद में पढ़ने के लिए सेव भी किया जा सकता है. इसके अलावा इन्हें दूसरे लोगों के साथ शेयर करने का ऑप्शन भी मिलेगा. यूजर्स ऐप में अपना फीडबैक भी दे सकते हैं, जिससे गूगल को कहानियों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

AI से तस्वीरों को वीडियो में भी बदल सकेगा ऐप

Dreambeans में एक और खास फीचर दिया गया है. इसकी मदद से कुछ चुनिंदा स्टोरी में दिखाई जाने वाली तस्वीरों को एनिमेटेड बनाया जा सकता है. इसके लिए गूगल अपने Veo AI वीडियो जनरेशन मॉडल का इस्तेमाल कर रहा है. यानी कुछ स्टोरी में यूजर्स को स्थिर तस्वीरों की जगह उनमें मूवमेंट भी देखने को मिलेगा.

14 भाषाओं में उपलब्ध है Google Dreambeans

गूगल ने Dreambeans को भारत में 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है. इसे Android और iOS दोनों डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप कुल 14 भाषाओं को सपोर्ट करता है. इनमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल, उर्दू, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, पंजाबी, असमिया और नेपाली शामिल हैं. हालांकि, यूजर्स एक समय में सिर्फ एक भाषा चुनकर अपनी कहानियां तैयार करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- भारत में Apple की रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बढ़ती मांग से कंपनी को हुआ बड़ा फायदा

Related Articles

Back to top button