मनोरंजन

‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करने वाले थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, अब किया खुलासा

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे. इस दौरान दोनों ने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए. बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. एक्टर ने बताया कि वह पहले कभी फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ काम करने वाले थे, लेकिन यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया.

दरअसल, शो के दौरान करण जौहर ने सिद्धार्थ से पूछा कि आज के समय के चर्चित डायरेक्टर्स में से वह किसके साथ काम करने के लिए कुछ भी करने को तैयार होंगे. करण ने इस दौरान आदित्य धर, मोहित सूरी, संदीप रेड्डी वांगा और संजय लीला भंसाली जैसे फिल्ममेकर्स का नाम लिया.

आदित्य धर संग काम करने वाले थे सिद्धार्थ

करण के सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा, “वाह! मुझे लगता है कि ये सभी बेहद शानदार और दिलचस्प डायरेक्टर्स हैं. शायद आदित्य धर, क्योंकि पहले मेरी उनसे बातचीत हुई है.” इसके बाद करण जौहर ने सिद्धार्थ को याद दिलाया कि कई साल पहले वह आदित्य धर के साथ एक फिल्म करने वाले थे. इस पर सिद्धार्थ ने जवाब दिया, “हां, धर्मा प्रोडक्शंस में ही.” सिद्धार्थ के इस खुलासे के बाद फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर वह कौन-सी फिल्म थी, जिसमें सिद्धार्थ और आदित्य धर साथ काम करने वाले थे. हालांकि, बातचीत में इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई.

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

देशभक्ति वाली फिल्मों से सिद्धार्थ ने बनाई पहचान

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिनमें देशभक्ति, भारतीय सैनिकों के साहस और उनके बलिदान की कहानियां दिखाई गई हैं. ‘शेरशाह’, ‘मिशन मजनू’, ‘योद्धा’ और ‘अय्यारी’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने इस तरह के किरदारों में अपनी अलग पहचान बनाई है. फिल्म ‘शेरशाह’ में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार सिद्धार्थ के करियर की सबसे यादगार भूमिकाओं में से एक माना जाता है. यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित हुई थी. इसमें एक राष्ट्रीय नायक की कहानी को पर्दे पर दिखाया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.

Related Articles

Back to top button