मनोरंजन

सुहाना खान ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर आउटफिट में ढाया कहर, लुक देख फिदा हुए फैंस


मनीष मल्होत्रा काफी फेमस फैशन डिजाइनर हैं. वो बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स के आउटफिट डिजाइन करते हैं. इस बार मनीष ने सुहाना खान के लिए आउटफिट बनाया है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 
मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम सुहाना की तस्वीरें भी शेयर की हैं और आउटफिट की खासियत बताई है. सुहाना ने भी इस शानदार आउटफिट में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं. मनीष ने बताया है कि यह एक बेहद खास और अनोखा कस्टम डिजाइनर आउटफिट है, जिसे एटेलियर के आर्काइव से चुनी गई पुरानी कढ़ाई और बॉर्डर को मिलाकर तैयार किया गया है. इस आउटफिट में विंटेज ब्रोकेड, बनारसी कढ़ाई, कांजीवरम सिल्क, असली जरी, मरौड़ी और कश्मीरी टिल्ला वर्क का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है.
जितना खूबसूरत मनीष का ये आउटफिट है उनती ही खूबसूरती से सुहाना ने इसे कैरी किया है. उनकी तस्वीरें देख फैंस भी फिदा हो गए हैं और कमेंट में हार्ट इमोजी भेज रहे हैं. साथ ही सुहाना की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. 
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना खान ने 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखा था. वहीं, अब वो पापा शाहरुख खान के साथ 'किंग' में नजर आने वाली हैं. दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

Related Articles

Back to top button