Panchayat Series Dialogue: ‘देख रहा है बिनोद’…पंचायत सीरीज के 10 बेस्ट डायलॉग, जिनके बने खूब मीम, दर्शक भी हुए हंस-हंसकर लोटपोट

Panchayat Series 10 Best Dialogue: फुलेरा वासी एक बार फिर से हंसाने आ रहे हैं. जी हां, अमेजन प्राइम और TVF की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ का पांचवा सीजन आ रहा है. अब तक इसके 4 सीजन आ चुके हैं और हर सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला. यह सीरीज गांव की जिंदगी, वहां के लोगों, उनकी छोटी-बड़ी परेशानियों, राजनीति, रिश्तों और रोजमर्रा के मजेदार किस्सों को बेहद दिलचस्प अंदाज में दिखाती है.
इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें न तो बड़े-बड़े एक्शन सीन हैं और न ही बहुत ज्यादा ड्रामा, बल्कि गांव की साधारण जिंदगी को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है कि दर्शक इससे जुड़ाव महसूस करने लगते हैं. वहीं, सीरीज के डायलॉग तो इतने बढ़िया थे कि इसके खूब मीम भी बनें और दर्शक हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए. इस आर्टिकल में हम आपको पंचायत के अब तक के चार सीजन के बेस्ट 10 डायलॉग बताने जा रहे हैं.
पंचायत सीरीज के 10 बेस्ट डायलॉग
1. गजब बेइज्जती है…ये डायलॉग पंचायत सीजन 1 का है, जिसे आसिफ खान ने बोला था. सीरीज में आसिफ खान ने दामाद जी का किरदार निभाया था. जिसमें जब वो बारात लेकर फुलेरा गांव आते हैं और उन्हें न तो कुर्सी मिलती है और न नाश्ते में बर्फी. ये डायलॉग इतना वायरल हुआ था कि इस पर खूब मीम बने थे.
2. देख रहा है ना बिनोद…पंचायत सीजन 2 का ये डायलॉग भी काफी वायरल हुआ था और इस पर खूब मीम बने थे. डायलॉग भूषण उर्फ बनराकस (दुर्गेश कुमार) ने बोला था. जब दोनों प्रधान जी और फुलेरा में चल रही घटनाओं को देखते हुए आपस में चर्चा करते हैं. बनराकस बिनोद को प्रधान जी के खिलाफ बातें दिखाते हुए कहता है, ‘देख रहा है ना बिनोद’.
3. एक नंबर के बनराकस आदमी हैं…पंचायत का ये डायलॉग भी दर्शकों को खूब पसंद आया था. यह लाइन बनराकस के किरदार के लिए इस्तेमाल होने वाली चर्चित टिप्पणी है.
4. हम सब कहीं न कहीं नाच ही तो रहे हैं सचिव जी…सीजन 2 में बोला गया डायलॉग है. ये लाइन सचिव जी जिंदगी और लोगों की परिस्थितियों पर बात करते हुए कहते हैं. इस लाइन में बताया गया है कि हर इंसान किसी न किसी मजबूरी या परिस्थिति के हिसाब से जिंदगी में समझौता कर रहा है.
5. साला रोड ही बवासीर है…ये डायलॉग बनराकस ने बोला था, जब वो गांव के लोगों के बीच अपनी परेशानी जाहिर करते हुए. गांव की बदहाल व्यवस्था पर देसी अंदाज में किया गया यह तंज काफी पसंद किया गया.
6. कीजिए मीटिंग-मीटिंग, खेलिए मीटिंग-मीटिंग… इस डायलॉग ने तो बनराकस भी काफी पॉपुलर कर दिया था. सीजन 3 में जब प्रधान जी, सचिव जी और पंचायत से जुड़े लोग मीटिंग कर रहे होते हैं. तब बनराकस यानी भूषण गुस्से में बोलते हैं- ‘कीजिए मीटिंग-मीटिंग, खेलिए मीटिंग-मीटिंग…अल्हुआ मीटिंग.
7. अंदर से मन अच्छा नहीं लग रहा…पंचायत सीजन 3 अम्मा के किरदार ने भी खूब पॉपुलरैटी बटोरी थी. जब उनसे बिमारी के बारे में पूछा जाता है तो बस वो यही कहती हैं कि ‘अंदर से मन अच्छा नहीं लग रहा’.
8. अलग ही फ्रॉड चल रहा है…डायलॉग भूषण ने बोला था. जब सरकारी आवास योजना के तहत घरों के बंटवारे की लिस्ट देखी जाती है. उन्हें पता चलता है कि 12 घरों में से 7 फुलेरा पश्चिम को मिले हैं, जबकि पूर्वी हिस्से को सिर्फ 4 घर मिले हैं.
9. चुनाव प्रचार की शुरुआत, जो भी करना है तड़क-भड़क के साथ करना है…ये डायलॉग भी खूब पॉपुलर हुआ था. चुनावी प्रचार से जुड़े किरदार ये लाइन बोलते हैं. जब फुलेरा में प्रधान पद के चुनाव की तैयारियां शुरू होती हैं और दोनों पक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनाते हैं.
10. बड़े लोगों के साथ ई बात तो है, ई लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है..ये विनोद द्वारा बोला गया डायलॉग है. जिस तरह से विनोद ने ये लाइन बोली थी वो काफी फनी थी और दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी.




