7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और सेल की तारीख

प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों के लिए Motorola ने नया ऑप्शन पेश कर दिया है. मोटोरोला ने अपनी Edge सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया Motorola Edge 70 Neo से भारत में पर्दा हटा दिया है. कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है. मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 50MP का Sony कैमरा, 7000mAh की दमदार बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने इसमें AI आधारित कैमरा फीचर्स भी दिए हैं, जो फोटो और वीडियो बनाने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का काम करेंगे.
Motorola Edge 70 Neo की कीमत और ऑफर
भारत में मोटोरोला ने अपने Edge 70 Neo को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन की लॉन्च कीमत 40,999 रुपये रखी गई है. लेकिन लॉन्च के बाद शुरुआती 10 दिनों तक कस्टमर्स को 3,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिलेगा. इसके बाद फोन की कीमत 37,999 रुपये बचती है. यानी आप 37,999 में अभी यह फोन खरीद सकते हैं.
इसके साथ ही बैंक ऑफर के तहत 3,000 रुपये का कैशबैक या एक्सचेंज बेनिफिट भी इस फोन के साथ मिल रहा है. इन सभी ऑफर्स के साथ फोन की प्रभावी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये पहुंच जाती है. इस फोन की सेल 1 दिसंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी. कस्टमर्स इसे Flipkart, Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट और Reliance Digital जैसे रिटेल स्टोर से भी खरीद पाएंगे.
मोटोरोला ने इस सीरीज के स्मार्टफोन को 4 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है. ये कलर हैं- Mountain View, Gray Lilac, Milky Blue और Sage.
Motorola Edge 70 Neo के स्पेसिफिकेशन
बात करें मोटो के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की तो, इस फोन की सबसे खास बात इसका कैमरा है. Motorola Edge 70 Neo में 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा कंपनी ने दिया है. साथ ही ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट भी मिलता है. कैमरे में AI आधारित इमेज प्रोसेसिंग के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, Video HDR और 10x Super Zoom जैसे एडवांस फीचर्स मिल जाते हैं.
इसके साथ ही Edge 70 Neo में पोर्ट्रेट मोड, ऑटो नाइट विजन, ऑटो स्माइल कैप्चर, डुअल कैप्चर, प्रो मोड, पैनोरमा और लाइव फिल्टर जैसे फीचर दिए गए हैं. फोटो एडिटिंग के लिए Google Photos के मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर, पोर्ट्रेट लाइट, ऑटो फ्रेम और रीमिक्स जैसे टूल भी इसमें मौजूद हैं.
डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आगे की तरफ 6.8 इंच का एक्सट्रीम एमोलेड सुपर एचडी यानी 1.5K क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है. इसका रेजोल्यूशन 1272p है और रिफ्रेश रेट 144Hz रखा गया है. आवाज के लिए फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं.
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है. साथ ही UFS 3.1 स्टोरेज और AI RAM Boost का सपोर्ट दिया गया है. फोन Android 16 आधारित Hello UX पर काम करता है. बैटरी की बात करें तो Motorola ने इसमें 7,000mAh की लंबी बैटरी दी है. जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 53 घंटे तक चल सकती है. फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है.
ये भी पढ़ेंः अब TV पर आप खुद होंगे हीरो! Google का AI बनाएगा आपकी फोटो और आवाज से शो, पेटेंट में हुआ खुलासा
ये भी पढे़ंः Jio के नए साल वाले रिचार्ज प्लान लॉन्च, 15 और 25 रुपये में मिल रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, ये रही डिटेल्स


