मनोरंजन

नेपाल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, पुष्पा 2-बाहुबली 2 को चटाई धूल

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने पड़ोसी देश नेपाल के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. ‘रामायण’ नेपाल में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवली स्टारर इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

‘रामायण: पार्ट 1‘ ने रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल में 16.81 करोड़ रुपये (26.90 करोड़ नेपाली रुपया) का कलेक्शन तीसरे वीकेंड तक कर लिया है. इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड ‘पुष्पा 2’ के नाम पर था, जिसने वहां 26.46 करोड़ रुपये नेपाली रुपये का कारोबार किया था.

नेपाल में आमतौर पर साउथ इंडियन फिल्मों का दबदबा रहता है. वहां पुष्पा से पहले बाहुबली 2, केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर जैसी फिल्मों ने भी खूब कमाई की है. पर इस बार बॉलीवुड की पैन इंडिया फिल्म ने वहां एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. कमाई का ये नंबर आने वाले दिनों में और भी ऊपर जाएगा.

नेपाल में सबसे ज्यादा कमाने वाली 5 भारतीय फिल्में

  1. रामायण: पार्ट 1 (2026)-हिंदी – 26.90 करोड़* (NPR)
  2. पुष्पा 2: द रूल (2024)- तेलुगु – 26.46 करोड़ (NPR)
  3. बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017)- तेलुगु – 23 करोड़ (NPR)
  4. केजीएफ चैप्टर 2 (2022)- कन्नड़ – 19.80 करोड़ (NPR)
  5. आरआरआर (2022)- तेलुगु – 17.12 करोड़ (NPR)

नेपाल के लिए अहम क्यों रामायण?

नेपाल में अगर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की रामायण की बंपर कमाई कर रही है तो इसमें बहुत ज्यादा हैरत नहीं करना चाहिए. वजह ये है कि नेपाल का रामायण की कहानी से खास कनेक्शन है. रामायण की कथा में माता सीता की जन्म जनकपुर में बताया गया है, जो कि नेपाल में ही है. प्राचीन मिथिला नगरी पर राजा जनक का शासन था. इसी जगह पर माता सीता का बचपन बीता था और भगवान राम से विवाह से पहले वह यहीं रहती थीं. सीता को समर्पित प्रसिद्ध जानकी मंदिर आज भी नेपाल के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है.

रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कहां तक पहुंचा?

रामायण ने नेपाल में तो इतिहास रचा ही है. इसके साथ ही ये भारत समेत बाकी देशों में भी बंपर कमाई कर रही है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 955.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसने हिंदी में 725 करोड़, कन्नड़ में 76.15 करोड़, तेलुगू में 56.90 करोड़, मलयालम में 49.95 करोड़ और तमिल में 47.45 करोड़ रुपये की कमाई 19 दिनों में कर ली है. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 1,709.65 करोड़ रुपये पहुंच गई है. हालांकि इसमें 18वें और 19वें दिन का ओवरसीज कलेक्शन शामिल नहीं है.

Related Articles

Back to top button