मनोरंजन

डॉलर नाम के विशाल बाघ संग भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने मनाया 44वां बर्थडे, वायरल हो रहीं फोटोज

एक्ट्रेस इस खास मौके पर अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ थाइलैंड स्थित फुकेत टाइगर किंगडम पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने एक बड़ी आकृति के बाघ के साथ अपनी तस्वीर खिचवाईं. इस दौरान वे डरने के बजाय काफी खुश नजर आ रही थीं.बाघ के साथ अलग-अलग पोज में उन्होंने तस्वीरें शेयर की थीं. इस बार के करवा चौथ पर वे पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नहीं थीं. लेकिन बर्थडे पर वे अपने पति की कंपनी एंजॉय करती नजर आ रही हैं और फॉरेन ट्रिप का मजा ले रही हैं.फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'एक भयंकर क्यूट बर्थडे कुछ ऐसा लगता है. मैं डॉलर से मिली. एक विशाल टाइगर. वाव, मुझे जन्मदिन की बधाई.' एक्ट्रेस की इन फोटोज पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं.मोनालिसा को 44वें जन्मदिन पर फैंस बधाई दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- वाह नाइस, आपको जन्मदिन की बधाई. एक दूसरे शख्स ने लिखा- हैपी बर्थडे मोनालिसा जी. एक अन्य शख्स ने लिखा- मैम पवन सिंह के साथ आपका नया गाना कब आएगा.

Related Articles

Back to top button