शिक्षा

UP TET 2026 के लिए 24 नवंबर से करें आवेदन, 26 व 27 फरवरी 2027 को हाेगा एग्जाम

UP TET 2026: उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP TET) देने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP TET 2026 के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें UPTET 2026 का शेड्यूल जारी किया गया है. UPESSC की तरफ से जारी शार्ट नोटिफिकेशन के अनुसार UP TET 2026 के लिए 24 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. तो वहींUP TET 2026 एग्जाम का आयोजन 26 व 27 फरवरी 2027 को किया जाएगा.

आइए, जानते हैं कि UPESSC की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार UP TET 2026 के लिए कब तक आवेदन कर सकते हैं. जानते हैं कि साल में कितने बाद UP TET कराने की तैयारी है.

आवेदन से पहले कराना होगा OTR

UPESSC ने UP TET 2026 का शार्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत UP TET 2026 के लिए आवेदन से पहले कैंडिडेट्स को UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना होगा. मसलन, OTR के बाद ही कैंडिडेट्स UP TET 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे.

23 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

UPESSC की तरफ से जारी शार्ट नोटिफिकेशन के अनुसार UP TET 2026 के लिए 24 नवंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर 2026 तक है. तो वहीं आवेदन फॉर्म में संशोधन 27 दिसंबर तक किया जा सकेगा. आवेदन फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे.

साल में दो बार UP TET कराने की तैयारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) अब साल में दो बार UP TET आयोजित कराने की योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत हर एकेडमिक वर्ष में जुलाई और जनवरी में TET का आयोजन कराने की योजना है. 26 व 27 फरवरी 2027 को UP TET आयोजित किए जाने के बाद जुलाई 2027 में UP TET आयोजित किया जाएगा. इसके बाद दिसंबर-जनवरी में UP TET आयोजित किया जाएगा. ये जानकारी UPESSC की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी गई है. मसलन, UPESSC अब CTET की तर्ज पर साल में दो बार UP TET का आयाेजन करेगा.

असल में नेशनल काउंसिल ऑफ टीचिंग एजुकेशन (NCTE) ने साल में दाे बार TET आयोजित कराने को लेकर गाइडलाइंस जारी की हुई है. इसका पालन करते हुए UPESSC साल में दो बार TET आयोजित कराने की योजना पर काम कर रहा है. यूपी में साल 2011 से अब तक किसी भी साल में दो बार TET आयोजित नहीं हो सकी है.

TGT भर्ती कैंडिडेट्स को 30 जून तक मिला है मौका

यूपी में TGT पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. UPESSC ने TGT भर्ती 2026 में नाॅन TET कैंडिडेट्स को शर्तों के साथ राहत दी है, जिसके तहत नॉन TET कैंडिडेट्स TGT भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते थे, इसके साथ ही वह भर्ती एग्जाम में भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन ऐसे सभी कैंडिडेट्स को 30 जून 2027 तक TET पास करना अनिवार्य होगा. ऐसे में फरवरी में प्रस्तावित UP TET 2027 ऐसे कैंडिडेट्स के लिए महत्वपूर्ण है.

Related Articles

Back to top button