शिक्षा

UP School Holiday Calendar 2027: यूपी में होली पर 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दीपावली में 3 दिन की छुट्टियां

UP School Holiday Calendar 2027: उत्तर प्रदेश के स्कूलों, कॉलेज व यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है. स्टूडेंट्स व पैरेंट्स साल 2027 का अपना नाॅन एकेडमिक प्लान अभी से बना सकते हैं. असल में बीते रोज यूपी सरकार ने 2027 में सार्वजनिक छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है, जिसके तहत साल 2027 में होली के अवसर पर 3 दिन स्कूल बंद रहेंगे. तो वहीं दीपावली के अवसर पर स्कूलों में 3 दिन की छुट्टियां घोषित की जाएंगी. इसके साथ ही यूपी सरकार ने साल 2027 में अन्य छुट्टियाें का ऐलान भी किया है.

आइए, जानते हैं कि साल 2027 में जनवरी से दिसंबर तक कितने दिन स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे. जानेंगे कि किस महीने सबसे अधिक छुट्टियां रहेंगी.

2027 में 28 छुट्टियां

यूपी सरकार ने साल 2027 में सार्वजनिक छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है, जिसके तहत साल 2027 में जनवरी से दिसंबर तक कुल 28 दिन अवकाश यानी छुट्टियां रहेंगी. पहली छुट्टी एक जनवरी को रहेगी. तो वहीं आखिरी अवकाश 25 दिसंबर क्रिसमस का रहेगा. हालांकि यूपी ने साल 2027 के लिए सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में तीन त्योहारों को शामिल किया है. इसमें मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती शामिल हैं. इससे पहले, ये दिन सीमित अवकाश की सूची में शामिल थे.

जनवरी

1 जनवरी- नया साल

14 जनवरी- मकर संक्रांति

15 जनवरी- गुरु गोबिंद सिंह जयंती (कार्यकारी आदेश)

26 जनवरी- गणतंत्र दिवस

फरवरी

20 फरवरी- संत रविदास जयंती

मार्च

6 मार्च- महाशिवरात्रि

10 मार्च- ईद-उल-फितर (चांद दिखने पर निर्भर)

22 मार्च- होलिका दहन

23 मार्च- होली

26 मार्च- गुड फ्राइडे

अप्रैल

1 अप्रैल- खातों की वार्षिक क्लोजिंग (बैंक, ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी)

14 अप्रैल- डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती

15 अप्रैल- राम नवमी

19 अप्रैल- महावीर जयंती

मई

17 मई- ईद-उल-अधा (बकरीद)

20 मई- बुद्ध पूर्णिमा

जून

16 जून- मुहर्रम

अगस्त

15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद

17 अगस्त- रक्षा बंधन

24 अगस्त- कृष्ण जन्माष्टमी

अक्टूबर

2 अक्टूबर- गांधी जयंती

9 अक्टूबर- दशहरा (विजयादशमी)

15 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती

29 अक्टूबर- दीपावाली

30 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा

31 अक्टूबर- भाई दूज

नवंबर

14 नवंबर- गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा

दिसंबर

25 दिसंबर- क्रिसमस

सोमवार और मंगलवार को होली की सरकारी छुट्टी

यूपी सरकार की तरफ से जारी हाॅलिडे कैलेंडर 2027 के अनुसार होली की छुट्टियां 23 और 24 मार्च को रहेंगी. 23 मार्च को सोमवार और 24 मार्च को मंगलवार है. मसलन, यूपी में होली की छुट्टियां सोमवार और मंगलवार को रहेंगी. तो वहीं इससे पहले रविवार है. ऐसे में होली पर स्कूल 3 दिन बंद रहेंगे.

शुक्रवार को दीपावली का त्याैहार

साल 2027 में दीपावली की छुट्टी 29 अक्टूबर को है. उस दिन शुक्रवार है. तो वहीं 30 और 31 अक्टूबर को भी गोवर्धन पूजा और भैया दूज की छुट्टियां रहेंगी. इस तरह 2027 में दीपावली के लिए 3 दिन का सरकारी अवकाश यूपी सरकार की तरफ से घोषित किया गया है.

अक्टूबर के महीने सबसे अधिक छुट्टियां

यूपी सरकार की तरफ से जारी हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार साल 2027 में अक्टूबर के महीने सबसे अधिक सरकारी छुट्टियां रहेंगी. मसलन, अक्टूबर के महीने 6 सरकारी छुट्टियां घोषित की गई हैं. इसमें2 अक्टूबर को गांधी जयंती,9 अक्टूबर को दशहरा,15 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती,29 अक्टूबर को दीपावली, 30 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और31 अक्टूबर को भाई दूज की सरकारी छुट्टियां रहेंगी.

स्कूल के हॉलिडे कैलेंडर जारी होने का करें इंतजार

यूपी सरकार ने साल 2027 का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है, जो आधिकारिक है, लेकिन स्कूल और कॉलेज अपने स्तर पर हॉलिडे कैलेंडर 2027 जारी करेंगे. इसमें छुट्टियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.

Related Articles

Back to top button