UTET Result 2026: उत्तराखंड टीईटी पेपर 1 और 2 का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपना स्कोर

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने यूटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com और ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद स्क्रीन पर उनका रिजल्ट दिखाई देगा.
इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा. बोर्ड ने रिजल्ट के साथ दोनों पेपर की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है. बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यूटीईटी 2026 का रिजल्ट लिंक 25 नवंबर 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो निर्धारित तारीख से पहले अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें. भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसके लिए प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं.
फाइनल आंसर-की भी जारी
रिजल्ट के साथ ही UBSE ने यूटीईटी 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है. अभ्यर्थी इसे आधिकारिक पोर्टल पर ‘डिपार्टमेंटल एग्जाम/UTET’ सेक्शन में जाकर देख सकते हैं. इससे पहले बोर्ड ने 5 अक्टूबर 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी. इसके बाद उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की गई और जरूरी बदलावों के बाद फाइनल आंसर-की प्रकाशित की गई. फाइनल आंसर-की को लेकर अब कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या ukutet.com पर जाएं.
- 2. होमपेज पर ‘डिपार्टमेंटल एग्जाम/UTET’ सेक्शन खोलें.
- 3. यहां UTET 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
- 4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
- 5. मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें.
- 6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- 7. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
27 सितंबर को हुई थी परीक्षा
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 27 सितंबर 2026 को किया गया था. यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जो राज्य के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर टीचर बनने की पात्रता हासिल करना चाहते हैं. पेपर 1 प्राथमिक स्तर और पेपर 2 उच्च प्राथमिक स्तर पर टीचिंग के लिए पात्रता से संबंधित है.




