मनोरंजन

OTT पर कब और कहां रिलीज होगी सूर्या की ‘सीन’? पता चल गया

ये फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण' के अगले दिन (6 नवंबर) ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इस बड़ी फिल्म के बज़ के बीच भी इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब OTT डील से भी इस पिक्चर ने बंपर कमाई कर ली है. सैकनिल्क की मानें तो 'सीन' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने हासिल किए हैं. 85 करोड़ रुपये में इसके राइट्स बिके हैं. जबकि इसका बजट लगभग 30 करोड़ रुपये ही है. यानी फिल्म ने बजट से 2.5 गुना ज्यादा सिर्फ OTT डील से छाप लिए. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि नेटफ्लिक्स के साथ 4 हफ्ते के थिएट्रिकल विंडो में रिलीज पर डील हुई है. यानी सिनेमाघरों में रिलीज के 4 हफ्ते पूरे होते ही नेटफ्लिक्स इस पिक्चर को अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर सकती है. ये भी कहा गया कि 'सीन' 6 दिसंबर तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है, भले ही उस समय ये फिल्म थिएटर में भी चल रही हो. फिलहाल इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. देखना होगा कि कब तक मेकर्स OTT रिलीज डेट की घोषणा करते हैं. बहरहाल, ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही चर्चा में है. सिर्फ 11 दिनों में इसने दुनियाभर से 247.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जीतू माधवन ने इसे डायरेक्ट किया है. नजरिया नाजिम, नस्लेन और टोविनो थॉमस भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं.

Related Articles

Back to top button