अजब-गजब

दिल्ली में 5 हजार का डिनर बिल देख भड़की यूजर, लंदन से तुलना की तो लोगों ने खाने के स्वाद पर कर दिया ट्रोल

दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर दोस्तों या परिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने का प्लान बनाना अब जेब पर काफी भारी पड़ने लगा है. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट ने इस मुद्दे पर नई बहस छेड़ दी है. अनन्या नारंग नाम की एक यूजर ने दिल्ली और लंदन के रेस्टोरेंट के बिलों की तुलना करते हुए अपनी हैरानी जताई है. हाल ही में लंदन से लौटीं अनन्या का कहना है कि उन्हें दिल्ली में डिनर करने पर लगभग उतने ही पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, जितने वह ब्रिटेन की राजधानी लंदन में खर्च करती थीं.

अनन्या ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि लंदन में दो ड्रिंक्स के साथ एक अच्छे डिनर का बिल करीब 60 पाउंड (लगभग 7,000 रुपये) आता था. वहीं, अब दिल्ली के किसी ठीक-ठाक रेस्टोरेंट में भी इसी तरह की आउटिंग पर 4,000 से 5,000 रुपये तक का बिल आसानी से बन जाता है. उन्होंने शहर के रेस्टोरेंट्स में बढ़ती महंगाई की ओर इशारा करते हुए लिखा कि अब कॉकटेल, मेन कोर्स और डेजर्ट की कीमतें आसमान छू रही हैं.

इस बढ़ते खर्च पर चिंता जताते हुए अनन्या ने लिखा कि ये वाकई हैरान करने वाला है कि कैसे यह सब इतना नॉर्मल हो गया है. उन्होंने आगे बताया कि जब एक कॉकटेल 900 रुपये, मेन कोर्स 1,500 रुपये और एक डेजर्ट 600 रुपये के आसपास मिल रहा हो, तो अच्छी कमाई करने के बावजूद लोगों के लिए अपने महीने का बजट संभालना मुश्किल हो जाता है.

अपनी पोस्ट में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली में बाहर खाना अब एक बेहद महंगा शौक बन गया है, जहां एक सामान्य विजिट भी हजारों रुपये की चपत लगा देती है. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि कोई हैरानी नहीं कि आजकल लोग जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं, पहले से कहीं ज्यादा कमा रहे हैं, और फिर भी महीने के आखिर में खुद को कंगाल महसूस करते हैं.”

अनन्या की इस पोस्ट के वायरल होते ही इंटरनेट पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई. कई यूजर्स ने इस तुलना पर सवाल उठाते हुए कहा कि शायद उन्होंने लंदन के सामान्य और दिल्ली के लग्जरी रेस्टोरेंट्स की तुलना कर दी है. एक यूजर ने लिखा कि आप लंदन के एक औसत रेस्टोरेंट की तुलना दिल्ली के 5-स्टार होटल से कर रही हैं.

हालांकि, कई अन्य लोगों ने अनन्या की बात का पूरा समर्थन किया और कहा कि अब यह रेट सिर्फ बड़े होटलों तक सीमित नहीं रहे हैं. एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा कि आप कनॉट प्लेस (CP) के आसपास किसी भी नॉर्मल से अच्छे रेस्टोरेंट में चले जाइए, यही रेट मिलेंगे. मैं द ललित जैसे 5-स्टार होटलों की बात नहीं कर रहा, वहां के दाम तो इससे भी कहीं ज्यादा बेतहाशा हैं.

यह भी पढ़ें: जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का स्वैग अब बाजार में! जोधपुर की दुकान पर धड़ल्ले से बिक रही है गैंगस्टर के नाम की जैकेट

एक अन्य व्यक्ति ने भी इसी बात को दोहराते हुए कहा कि यह किसी फाइव-स्टार का हाल नहीं है, बल्कि साइबरहब, गैलेरिया, सीपी या साउथ दिल्ली के किसी भी आम कैफे और रेस्टोरेंट में अब यही कीमतें चल रही हैं. कुछ यूजर्स का मानना था कि भारत के मेट्रो शहरों में लाइफस्टाइल और मनोरंजन पर होने वाला खर्च अब विदेशी शहरों के बराबर पहुंच चुका है.

यहां देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button