त्योहारी सीजन में रेलवे की सौगात, पंजाब से बिहार के लिए चल रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

फेस्टीवल सीजन के चलते स्टेशनों पर बढ़ रही भीड़ को राहत देने की उद्देश्य से रेलवे की तरफ से 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं भीड़ की स्थिति को देखते हुए ट्रेनें और कुछ कोच भी रिजर्व रखे हैं। जो भीड़ की स्थिति को देख कर चलाई जा सकती है या कोचों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
डिविजनल रेलवे मैनेजर संजीव कुमार ने सिटी रेलवे स्टेशन की इंस्पेक्शन के दौरान कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बड़े स्टेशनों में अस्थाई वेटिंग एरिया बनाए गए हैं, जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर 400 स्किवेयर मीटर का एरिया बनाया गया है।
मेडिकल टीमें, हेल्प डेस्क तक स्थापित किए गए हैं। टिकट को लेकर कोई यात्रियों को दिक्कत ना आए इसलिए स्थिति अनुसार टिकट काउंटर बढ़ा जाएंगे और यूटीएस ऐप के जरिए टिकटिंग की सुविधा भी यात्रियों को मुहैया करवाई जाएगी।
फिरोजपुर मंडल में सभी बड़े स्टेशनों किस तिथि को मॉनिटर करने के लिए बार रूम बनाया गया है। जहां से हर स्टेशन की स्थिति को देखकर व्यवस्था को सुनिश्चित भी करने के लिए प्रबंध किए जाएंगे।
हादसे की जांच चल रही, अभी कारणों के बारे में कहना उचित नहीं
डीआरएम संजीव कुमार ने कहा कि राजपुरा के पास हुए जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन में हुए हादसे की जांच चल रही है। आग किस वजह से लगी इसके बारे में अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा।
प्लेटफार्म पर बिखरे पार्सल देख विफरे डीआरएम
डीआरएम की तरफ से स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेशन पर इंस्पेक्शन भी की। जिसमें उन्होंने साफ सफाई के साथ-साथ यात्रियों के लिए सिटिंग व्यवस्था को भी देखा।
वहीं प्लेटफार्म पर बिखरे हुए पार्सलों के ढेरों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों का फटकार लगाई। उन्होंने सभी को पार्सलों को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए कहा, ताकि यात्रियों को रेल गाड़ियों में सवार होने के साथ-साथ उतरते समय भी कोई दिक्कत न हो।
यह रेल गाड़ियां चलेंगी
अमृतसर-कटिहार 05735 को 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, अमृतसर-कोलकाता 04624 को 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, अमृतसर बरौनी 04668 को 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, जालंधर सिटी बढ़नी 05006 को 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार, अमृतसर जयनगर 04652 को 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार शुक्रवार और रविवार, अमृतसर छपरा 04638 को 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार तक चलाया जाएगा, वहीं अमृतसर बरौनी औ में दो अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
यात्रीगण इन बातों का रखें ध्यान
धैर्य बनाए रखें, पर्याप्त रेल गाड़ियां उपब्ध हैं, स्टेशन पर धक्कामुक्की न करें।
कोई भी ज्वलनशील पदार्थ लेकर रेल गाड़ी में सफर न करें, जैसे पटाखे, पेट्रोल व गैस आदि।
स्टेशन परिसर व रेल गाड़ियो में धूम्रपान न करें, इससे आग लगने करा खतरा रहता है।
भारी सामान जैसे गठरी, पीपा, ट्रंक आदि लेकर यात्रा न करें। अपने सहयात्रियों की असुविधा का भी ख्याल रखें।
रेल गाड़ियों को स्वच्छ बनाए रखें, इधर-उधर कूड़ा न फैलाएं।
अनावश्यक रूप से अलार्म चेन न खींचे, इसका उपयोग केवल आपातकालीन स्थिति में ही करें।




