अजब-गजब

पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम देखकर उड़े होश, कब्र के लिए भी देने पड़ रहे 10 हजार रुपये!

पाकिस्तान में महंगाई का असर अब इस हद तक पहुंच गया है कि लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना ही नहीं, बल्कि जिंदगी और मौत से जुड़ी जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल होता जा रहा है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और रोजमर्रा के सामान की महंगाई से परेशान एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स ने कुछ ऐसा कहा कि सुनने वाले भी हैरान रह गए. उसका कहना है कि पाकिस्तान में अब मौत भी सस्ती नहीं है.

दरअसल, इंस्टाग्राम पर Hooramkidunya Sana Nadeem (@hooramkidunya) नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस अकाउंट को पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर सना नदीम चलाती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं, उनके यूट्यूब चैनल Hooram ki Dunya Official को भी 84 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं.

पेट्रोल पंप से कब्रिस्तान तक महंगाई का असर

वीडियो की शुरुआत में एक महिला कैमरे पर कहती है कि गाइज, ये देखिए मिस्टर इमरान यहां पेट्रोल भरवाकर आ रहे हैं. इसके बाद वह इमरान से पूछती हैं कि पाकिस्तान में पेट्रोल का क्या रेट चल रहा है. इस सवाल पर इमरान का जवाब सुनकर महिला भी हैरान रह जाती है.

इमरान बताते हैं कि पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 400 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है. वह बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं, ”पेट्रोल इस टाइम 400 रुपये से ऊपर है. 400 रुपये लीटर पेट्रोल हो गया है. इंशाल्लाह, 500 होने वाला है. इसके बाद वह पेट्रोल पंप पर लगे रेट बोर्ड की तरफ कैमरा करते हैं और बताते हैं कि कीमत 424 रुपये के आसपास पहुंच चुकी है.

पेट्रोल के दाम सुनने के बाद महिला उनसे पूछती है कि आखिर पाकिस्तान में अब क्या चीज सस्ती बची है? इस पर इमरान ऐसा जवाब देते हैं, जिसने पूरे वीडियो को चर्चा में ला दिया. वह कहते हैं कि पाकिस्तान में सिर्फ मौत सस्ती है, लेकिन अगले ही पल अपनी बात सुधारते हुए कहते हैं कि नहीं, मौत भी अब सस्ती नहीं रही. इसकी वजह बताते हुए इमरान कहते हैं कि वहां कब्र खोदने वाला भी एक कब्र के लिए करीब 10 हजार रुपये मांग रहा है. वह महिला से कहते हैं कि कब्र खोदने वाला भी यही कहता है कि 10 हजार रुपये लेकर आओ.

इमरान की इस बात में भले ही तंज और मजाक का अंदाज हो, लेकिन इसके पीछे आम लोगों की परेशानी साफ नजर आती है. पेट्रोल की कीमतों में उछाल का असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे ट्रांसपोर्ट, खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के दूसरे सामान की कीमतें भी प्रभावित होती हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. खबर लिखे जाने तक इसे 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, वीडियो पर करीब 1.37 लाख लाइक्स और 3,500 से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं. लोग इमरान के बयान पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Hooramkidunya Sana Nadeem (@hooramkidunya) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Related Articles

Back to top button