मनोरंजन

द ग्रेट इंडियन कपिल शो: सुनील ग्रोवर ने की पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की मिमिक्री, देख हर कोई हैरान रह गया

The Great Indian Kapil Show: सुनील ग्रोवर जितने शानदार कॉमिडयन हैं, वो उतने ही बेहतरीन एक्टर भी हैं और वो उतनी ही जबरदस्त मिमक्री भी करते हैं. कपिल शर्मा के शो पर सालों से वो अक्सर किसी न किसी दिग्गज हस्तियों के गेटअप में नजर आ रहे हैं. कभी उन्होंने रेसलर द ग्रेट खली के किरदार में लोगों का दिल जीता, तो कभी वो मशहूर गीतकार गुलजार के गेटअप में छा गए. अब वो एक बार फिर से एक ऐसे किरदार में नजर आए, जिसके बाद उनकी मिमिक्री देखकर हर कोई हैरान रह गया.

सुनील ग्रोवर नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अपकमिंग एपिसोड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आने वाले हैं. एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें वो कुछ सेकेंड के लिए ही दिखे, लेकिन छा गए. 4 नवंबर को नेटफ्लिक्स ने वीडियो रिलीज किया, जिसमें कॉमेडियन जाकिर खान, एक्टर पंकज त्रिपाठी और दृष्टि आईएएस के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति नजर आ रहे हैं.

सुनील ग्रोवर को देख लोग हैरान

शो के होस्ट कपिल शर्मा इन तीनों मेहमानों से बातचीत कर ही रहे होते हैं कि उतने में ही स्टेज पर एंट्री होती है सुनील ग्रोवर की, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में मंच पर आते हैं. उनका गेटअप देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. हाथों के सधे हुए इशारे, चेहरे के भाव और बोलने की खास लय और ठहराव के साथ सुनील ग्रोवर अटल बिहारी वाजपेयी के कैरेक्टर को इस कदर पेश करते हैं कि हर कोई दंग रह जाता है.

मिमिक्री करते हुए क्या बोले सुनील ग्रोवर?

सुनील ग्रोवर मिमिक्री करते हुए कहते हैं, “मैं सरल बिहारी वाजपेयी (शो में बदला हुआ नाम), आप सभी का अभिवादन करता हूं. हमारे प्यारे पंकज जी किसी भी पात्र को जीवित कर देते हैं. और उसका जीता जागता उदाहरण मैं आपके सामने खड़ा हूं.” बता दें कि 2024 में रिलीज हुई फिल्म मैं ‘अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को ही पर्दे पर निभाया था. यहां सुनील ग्रोवर ने उनके उसी अभिनय का जिक्र किया.

ये भी पढ़ें-

रणबीर की रामायण से बेटी राहा का बॉलीवुड में डेब्यू, राम-सीता और लक्ष्मण संग की शूटिंग

हनुमान अंश सिंगर सुनील लोधी की जिंदगी में लौटेगा उजाला! आंखों का इलाज शुरू, हुए इमोशनल, नया पोस्ट वायरल

इस समय ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन चल रहा है. हर शनिवार रात 8 बजे इस शो का नया एपिसोड आता है. इस शनिवार यानी 7 नवंबर को जाकिर खान, पंकज त्रिपाठी और विकास दिव्यकीर्ति का एपिसोड रिलीज होगा, जिसमें सुनील ग्रोवर अटल बिहारी वाजपेयी के कैरेक्टर में दिखेंगे.

Related Articles

Back to top button