Jaani Dushman: डर के आगे मौत है! भूमि पेडनेकर लेकर आईं ‘जानी दुश्मन’, नई हॉरर फिल्म का फर्स्ट लुक छाया

Jaani Dushman Lead By Bhumi Pednekkar: साल 2026 में भूमि पेडनेकर की कोई भी नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है. फैन्स उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. और अब उनके लिए एक रोमांचक खबर सामने आई है. इस साल कई बड़ी फिल्मों और खासकर हॉरर फिल्मों का ऐलान किया जा रहा है. और इसी कड़ी में अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के हाथ भी एक जबरदस्त हॉरर फिल्म लग गई है.
टी-सीरीज ने ऑफिशियल तौर पर इस नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम ‘जानी दुश्मन: डर के आगे मौत है’ है. फिल्म के पोस्टर और अनाउंसमेंट से साफ है कि यह दर्शकों को पूरी तरह से डराने और खौफ पैदा करने के लिए तैयार की जा रही है.
आ रही ‘जानी दुश्मन’, लीड रोल में होंगी भूमि
भूमि पेडनेकर पहली बार इतने बड़े लेवल की हॉरर फिल्म में लीड करती दिखेंगी. इस रोमांचक और डरावनी कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी अरशद सैयद को सौंपी गई है.दरअसल फिल्म को बड़े बजट और ग्रैंड लेवल पर तैयार किया जा रहा है. जिसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रभलीन संधू और अजय सिंघल हैं मिलकर बना रहे हैं.
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন
फिल्म के सामने आए खौफनाक पोस्टर और पहली तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी है. तस्वीर में एक महिला सोती हुई नजर आ रही है. लेकिन उसी पल उसके करीब एक डरावना, नीले रंग का भूतिया हाथ पहुंच रहा है. यह सस्पेंस और खौफ से भरा सीन किसी की भी रूह कंपा देने के लिए काफी है. फिल्म में दर्शकों को दिल दहला देने वाले हॉरर सीन्स देखने को मिलने वाले हैं, जो पोस्टर देखकर अंदाजा लग गया है.
कब होगी रिलीज?
टी-सीरीज और मेकर्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है. मेकर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ‘जानी दुश्मन: डर के आगे मौत है’ से भूमि एक बिल्कुल नए और डरावने अवतार में पर्दे पर लौटेंगी. जिसे लेकर उनके चाहने वालों में एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है.




