अजब-गजब

‘सोलमेट’ को मारकर 3 साल तक फ्रिज में रखी लाश, साथ में 5 पालतू गिनी पिग भी; UK में कोर्ट में खुला खौफनाक राज

ब्रिटेन में एक ऐसा खौफनाक मामला कोर्ट में पहुंचा है, जिसे सुनकर जज भी हैरान रह गए. एक शख्स ने अपनी सबसे करीबी दोस्त को मारकर उसकी लाश 3 साल तक फ्रिज में छिपाकर रखी.आरोपी का नाम 65 वर्षीय जॉर्ज गॉर्डन (George Gordon) है. उस पर 62 साल की आर्टिस्ट डेलिया मैकइनर्नी (Delia McInerney) की हत्या का आरोप है. डेलिया को उसके परिवार वाले गॉर्डन की सोलमेट बताते थे.

इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट में सरकारी वकील ने बताया कि डेलिया अप्रैल 2023 में पुर्तगाल जाने वाली थी. वो अपने 5 पालतू गिनी पिग के साथ वहां नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी. 11 अप्रैल को गॉर्डन ने उसका आखिरी वीडियो बनाया, जिसमें वो अपने गिनी पिग के साथ थी. उसी रात या 12 अप्रैल की सुबह उसकी हत्या कर दी गई.

हत्या के बाद गॉर्डन ने क्या किया ये और भी चौंकाने वाला है. वकील ने बताया कि उसने अमेजॉन से एक बड़ा चेस्ट फ्रीजर मंगवाया और लाश को उसमें रख दिया. साथ ही डेलिया के 5 गिनी पिग को भी डुबोकर मार दिया और उनकी लाश भी उसी फ्रिज में रख दी.

3 साल तक किसी को पता नहीं चला. गॉर्डन डेलिया बनकर उसके दोस्तों को मैसेज और ईमेल भेजता रहा. उसने उसके बैंक अकाउंट से हजारों पाउंड निकाले, उसके नाम पर लोन और क्रेडिट कार्ड भी ले लिए.

8 जनवरी 2026 को जब पुलिस उसके फ्लैट पर पहुंची, तो गॉर्डन ने खुद ही कहा- वो अंदर है, फ्रिज में है. पुलिस ने फ्रिज खोला तो अंदर डेलिया की लाश मिली, साथ में गिनी पिग की लाशें भी थीं.

गॉर्डन ने हत्या की बात कबूल की है, लेकिन वो खुद को मर्डर का दोषी नहीं मानता. उसका कहना है कि उसने सेल्फ डिफेंस में ऐसा किया. पहले उसने पुलिस को कहा था कि डेलिया ने ओवरडोज ले लिया था, इसलिए उसने हथौड़े से मारकर उसका दर्द खत्म किया. अब ये ट्रायल 6 हफ्ते चलेगा.

Related Articles

Back to top button