ट्रेन में नहीं मिली बैठने की जगह तो गमछे के सहारे हवा में लटक गया युवक, वीडियो देख चौंक जाएंगे!

फेस्टिव सीजन आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. रेलवे स्टेशनों से लेकर ट्रेन के डिब्बों तक हर तरफ लोगों की भीड़ देखने को मिलती है. हालात ऐसे हो जाते हैं कि रिजर्वेशन होने के बावजूद कई बार यात्रियों को अपनी सीट तक पहुंचने में परेशानी होती है. एसी कोच में भी पैर रखने की जगह नहीं मिलती, तो स्लीपर, जनरल और सेकेंड सीटिंग जैसे डिब्बों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं.
दरअसल, वायरल वीडियो में एक युवक ट्रेन के अंदर कुछ इस अंदाज में सफर करता नजर आ रहा है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी. ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ है कि उसे बैठने की जगह तो दूर, ठीक से खड़े होने की जगह भी नहीं मिल पाई. ऐसे में युवक ने सफर पूरा करने के लिए एक अनोखा तरीका निकाल लिया. उसने गमछे या तौलिए की मदद से खुद को ऊपर की तरफ लटका लिया और इसी हालत में यात्रा करने लगा.
सीट छोड़िए, खड़े होने की जगह भी नहीं!
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने गमछे को किसी सहारे से बांध रखा है और उसके सहारे हवा में लटका हुआ है. इतना ही नहीं, उसने अपने सिर को आराम देने के लिए एक थैला भी लगा रखा है. यानी ट्रेन के अंदर जगह की इतनी किल्लत है कि इस शख्स ने लेटने के लिए भी अपनी अलग व्यवस्था कर ली. उसका यह जुगाड़ देखने में भले ही लोगों को मजेदार लग रहा हो, लेकिन ट्रेन में भीड़ की गंभीर स्थिति को भी दिखाता है.
इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद से ही लोग इसे जमकर देख रहे हैं और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग युवक के इस अनोखे जुगाड़ को देखकर मजे ले रहे हैं, तो कुछ ने रेलवे में त्योहारों के दौरान होने वाली भारी भीड़ पर सवाल उठाए हैं.
यह भी पढ़ें: बेटे ने मां के साथ कर दिया ऐसा मजाक, डर के मारे निकली चीख, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
कई यूजर्स का कहना है कि जब ट्रेन के अंदर यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती, तो उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा, इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है. वहीं, कुछ लोग इसे भारतीय रेल में सफर के दौरान होने वाली भीड़ का एक और उदाहरण बता रहे हैं.
यहां देखिए वीडियो
ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिली तो इस लड़के ने गमछे के सहारे लटककर सफर करने का ही इंतजाम कर लिया! https://t.co/c4I1FpTMB6
— छपरा जिला
(@ChapraZila) November 4, 2026
(@ChapraZila) November 4, 2026



