अजब-गजब

डिग्री, अनुभव और इंटरव्यू सब पास, फिर भी नौकरी नहीं! Reddit पर छलका बेरोजगार शख्स का दर्द

सात महीने से नौकरी की तलाश कर रहे एक प्रोफेशनल की कहानी इन दिनों चर्चा में है. इस दौरान उन्होंने 175 कंपनियों में आवेदन किया, 55 इंटरव्यू दिए और 25 बार फाइनल राउंड तक भी पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक भी जॉब ऑफर नहीं मिला. लगातार मिल रही निराशा के बीच अब उनकी आर्थिक हालत भी बिगड़ने लगी है. बेरोजगारी भत्ते की अवधि खत्म होने वाली है और रोजमर्रा के खर्च संभालना भी मुश्किल होता जा रहा है.

इस शख्स ने अपनी परेशानी Reddit पर शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने बताया कि नौकरी पाने के लिए पिछले सात महीनों से लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार आखिरी पड़ाव पर पहुंचकर भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. उन्होंने लिखा कि मैं बस यही दुआ कर रहा हूं कि इस बार मुझे नौकरी मिल जाए. 175 जगह आवेदन किया, 55 इंटरव्यू दिए और 25 बार फाइनल राउंड तक पहुंचा, लेकिन अब तक एक भी ऑफर नहीं मिला.

नौकरी तलाशने के लिए बनाया AI एजेंट

उनकी परेशानी सिर्फ नौकरी नहीं मिलने तक सीमित नहीं है. बढ़ती महंगाई ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पोस्ट में उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की चीजों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि अब अपनी पसंद का प्रोटीन ड्रिंक खरीदना भी मुश्किल हो गया है. जिस 12 पैक वाले प्रोडक्ट को वह पहले आसानी से खरीद लेते थे, उसकी कीमत में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है.

लगातार आवेदन करने और इंटरव्यू देने के बाद इस शख्स ने अपने जॉब सर्च करने के तरीके में बदलाव किया है. अब उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक एजेंट तैयार किया है, जो इंटरनेट पर उनकी प्रोफाइल और अनुभव के हिसाब से नौकरियां खोजता है. उन्होंने बताया कि इस AI एजेंट को अपने रिज्यूमे के साथ-साथ अपने काम के अनुभव और स्किल्स की जानकारी भी दी है. इसके बाद यह एजेंट ऐसी नौकरियां ढूंढता है, जो उनकी योग्यता और अनुभव से मेल खाती हों. उनका कहना है कि अब वे हर जगह बिना सोचे-समझे आवेदन करने के बजाय उन्हीं नौकरियों पर फोकस कर रहे हैं, जहां उनकी प्रोफाइल करीब 95 फीसदी या उससे ज्यादा मैच करती है.

यह भी पढ़ें: चोरी करने की कोशिश पड़ी भारी! ट्रेन में बैठे यात्रियों ने ऐसे पकड़ा संदिग्ध चोरनहीं दिया भागने का मौका

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि जॉब मार्केट इस समय बेहद खराब दौर से गुजर रहा है. साथ ही उन्होंने दूसरे नौकरी तलाश रहे लोगों को भी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि अगले कुछ हफ्तों में उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिल जाएगा. इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी कहानियां शेयर कीं. एक यूजर ने बताया कि वह भी पिछले चार महीने से नौकरी ढूंढ रहा है. इस दौरान वह सिर्फ एक बार टॉप तीन उम्मीदवारों में जगह बना पाया है. हालांकि, उसका एक और इंटरव्यू तय है और उसे इस बार अच्छे नतीजे की उम्मीद है. एक अन्य यूजर ने बताया कि फरवरी में उसकी नौकरी चली गई थी और अगस्त में जाकर उसे नई नौकरी मिली. इस दौरान वह भी बेरोजगारी भत्ते की अवधि खत्म होने के करीब पहुंच गया था.

यहां देखिए पोस्ट

Posts from the layoffs
community on Reddit

Related Articles

Back to top button