Airtel यूजर्स की हो गई मौज! वापस आया सस्ता प्लान, 28 दिन तक मिलेगी वैलिडिटी

Airtel यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने अपना 299 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान फिर से शुरू कर दिया है. कुछ महीने पहले Airtel ने इस प्लान को अपनी वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप से हटा दिया था. अब एक बार फिर ग्राहक इसे रिचार्ज के लिए चुन सकते हैं. इस प्लान में रोजाना 1GB डेटा के साथ कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है.
दरअसल, Airtel ने पहले 299 रुपये वाले प्लान के अलावा 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये के रिचार्ज भी बंद कर दिए थे. अब कंपनी ने 299 रुपये वाले प्लान को दोबारा लिस्ट किया है. यह उन लोगों के लिए काम का विकल्प हो सकता है, जिन्हें रोजाना बहुत ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं पड़ती और वे महंगे रिचार्ज से बचना चाहते हैं.
Airtel का 299 रुपये वाला प्लान
Airtel के इस प्लान की कीमत 299 रुपये है और इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके तहत ग्राहकों को रोजाना 1GB इंटरनेट डेटा दिया जाता है. इसके अलावा पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा भी शामिल है.
SMS की बात करें तो इस रिचार्ज में हर दिन 100 फ्री SMS मिलते हैं. यानी कम डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एक ही प्लान में कॉलिंग, इंटरनेट और मैसेजिंग की सुविधा मिल जाती है.
Airtel के 185 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?
Airtel के पास 185 रुपये का एक और सस्ता रिचार्ज ऑप्शन है. यह प्लान 28 दिनों तक चलता है. इसमें ग्राहकों को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ कुल 300 फ्री SMS भी दिए जाते हैं.
203 रुपये वाला प्लान
अगर आप 30 दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं, तो Airtel का 203 रुपये वाला प्लान देख सकते हैं. इसमें भी पूरे देश में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा ग्राहकों को 300 फ्री SMS दिए जाते हैं.
206 रुपये वाले प्लान में मिलेगी पूरे महीने की वैलिडिटी
Airtel का 206 रुपये वाला रिचार्ज उन लोगों के लिए है, जो कैलेंडर महीने के हिसाब से वैलिडिटी चाहते हैं. इसमें रिचार्ज की वैलिडिटी अगले महीने की उसी तारीख के बजाय महीने के हिसाब से तय होती है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और कुल 300 फ्री SMS मिलते हैं. इस तरह Airtel के पास अलग-अलग बजट और वैलिडिटी की जरूरत के हिसाब से कई सस्ते रिचार्ज ऑप्शन मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें- कम कीमत में कुछ अलग चाहिए तो देख लें ये फोन! Coolpad Cool X Wide की डिलीवरी शुरू, डिजाइन भी शानदार
आज रात खत्म होगा Google का दीवाली सेल ऑफर! Pixel 11 पर मिल रही है बड़ी छूट, चेक करें डिटेल्स



