अजब-गजब

हवा में झुक गया प्लेन, रनवे से दो बार टकराई पूंछ! हीथ्रो पर ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट की खौफनाक लैंडिंग, VIDEO वायरल

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं. ब्रिटिश एयरवेज का एक प्लेन लैंडिंग के दौरान हवा में झुक गया और उसकी पूंछ 2 बार रनवे से टकरा गई. ये पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या हुआ था?

ये फ्लाइट संख्या BA431 थी, जो एम्स्टर्डम से लंदन आ रही थी. प्लेन Airbus A321neo था, जिसमें करीब 200 यात्री सवार थे. सुबह करीब 10:30 बजे जब प्लेन हीथ्रो के टर्मिनल 5 पर लैंड करने वाला था, तभी वो हवा में दाएं-बाएं डोलने लगा. पहले उसका बायां पहिया जमीन से टकराया, फिर दायां पहिया. तभी अचानक प्लेन का पिछला हिस्सा यानी पूंछ 2 बार रनवे से टकरा गई. इसे Double Tail Strike कहते हैं.

पायलट ने दिखाई समझदारी

हालात बिगड़ते देख पायलट ने तुरंत लैंडिंग रोक दी और प्लेन को दोबारा हवा में उठा लिया. इसे Go Around कहते हैं. इसके बाद प्लेन ने दूसरा चक्कर लगाया और करीब 10:49 बजे सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

किसने बनाया वीडियो?

ये पूरा वीडियो BigJet TV के लाइवस्ट्रीम में कैद हुआ है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्लेन कैसे डोल रहा है और पूंछ कैसे रनवे से रगड़ खा रही है.

ब्रिटिश एयरवेज ने कहा है कि प्लेन सुरक्षित लैंड हो गया है और वो AAIB (Air Accidents Investigation Branch) की जांच में मदद कर रहे हैं. फिलहाल प्लेन को 2 दिन के लिए उड़ान से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त तेज हवाएं चल रही थीं, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ.

यहां देखिए वायरल वीडियो

Related Articles

Back to top button