19 दिन बाद खुली मां गंगा, पानी की सफाई देखकर लोगों की आंखें रह गईं खुली की खुली!

हरिद्वार में मां गंगा का एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. करीब 19 दिनों तक गंगा में पानी का बहाव रोककर नदी और घाटों की सफाई की गई. अब जब दोबारा गंगा में पानी छोड़ा गया है, तो वहां का नजारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. नदी का पानी इतना साफ दिखाई दे रहा है कि लोग इसे देखकर हैरान हैं. कई लोग तो इसे AI से बनाया गया वीडियो तक समझ रहे हैं.
दरअसल, गंगा की सफाई के दौरान हरिद्वार में पानी का बहाव रोक दिया गया था. इस दौरान नदी के तल में जमी गंदगी और दूसरी चीजों को साफ किया गया. इसी बीच इंटरनेट पर एक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला. नदी के अंदर अंग्रेजों के जमाने की रेलवे पटरियां नजर आईं. बताया जा रहा है कि ये करीब 175 साल पुरानी पटरियां हैं. हालांकि, यह कोई सामान्य रेल लाइन नहीं थी, बल्कि एक पुराना रेलवे ट्रैक था, जो गंगा की सफाई के दौरान सामने आया. हर साल सफाई के समय इसकी झलक देखने को मिलती है.
अब सफाई पूरी होने के बाद गंगा में फिर से पानी छोड़ दिया गया है. इसके बाद कई लोगों ने अपने कैमरे में नदी के खूबसूरत नजारे कैद किए और सोशल मीडिया पर शेयर किए. इन वीडियो में गंगा का पानी काफी साफ और पारदर्शी नजर आ रहा है. चंचल कुमार नाम के एक शख्स ने भी गंगा का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो में साफ कहा कि यह कोई AI से तैयार किया गया दृश्य नहीं है, बल्कि हरिद्वार में बह रही मां गंगा की ताजा तस्वीरें हैं. वीडियो में वह बताते हैं कि पानी इतना साफ है कि करीब पांच फीट नीचे तक नदी का तल आसानी से दिखाई दे रहा है. उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में गंगा का पानी इतना साफ शायद ही कभी देखा हो.
वीडियो में नदी के साथ-साथ आसपास के घाटों का नजारा भी देखने को मिलता है. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने गंगा को इतने साफ रूप में पहले कभी नहीं देखा.
यह भी पढ़ें: LinkedIn पर बस किया ये छोटा सा काम, शख्स को मिल गईं 4 नौकरियां, तरीका जानकर चौंक जाएंगे!
वहीं, धीरू बोहारा नाम के व्लॉगर ने भी गंगा की सफाई के बाद का वीडियो साझा किया है. उनके वीडियो में नदी का पानी बेहद साफ दिखाई देता है. धीरू के मुताबिक, 19 दिनों बाद जब गंगा में दोबारा पानी छोड़ा गया, तो उसका रंग नीला और पानी पारदर्शी नजर आ रहा था. इसके अलावा कई दूसरे इंफ्लुएंसर्स ने भी अलग-अलग जगहों से गंगा के वीडियो बनाए हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो पर लोग सिर्फ तारीफ ही नहीं कर रहे, बल्कि एक खास अपील भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स चाहते हैं कि गंगा हमेशा इसी तरह साफ रहे.
यहां देखिए वीडियो
Instagram पर यह पोस्ट देखें




