मनोरंजन

नेटफ्लिक्स ने अनाउंस की पुष्पक विमान, OTT की दुनिया के 3 बड़े दिग्गज पहली बार एक साथ आएंगे नजर

Pushpak Vimaan Streaming: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन कोई ना कोई फिल्म या सीरीज दस्तक देती है. तरह-तरह के जोनर्स में फैंस के एंटरटेनमेंट के लिए बहुत कुछ है. कुछ थिएटर्स की फिल्में आती हैं तो कुछ ऑरिजनल्स. ऐसी ही एक ऑरिजनल क्राइम-कॉमेडी जॉनर की फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें ओटीटी की दुनिया के तीन बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती नजर आएंगे. ये तीनों की कलाकार ओटीटी की जान हैं. किसी भी फिल्म या सीरीज में अगर ये होते हैं तो अलग ही माहौल बन जाता है.

लेकिन इस फिल्म में पहली बार ये तीन दिग्गज एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. पिछले कुछ समय में कई जॉनर्स को मिक्स कर के फिल्में और सीरीज बनती हैं. ऐसे में अब क्राइम-कॉमेडी ड्रामा दर्शकों के लिए हाजिर होने जा रहा है जिसका टाइटल पुष्पक विमान रखा गया है. आइए जानते हैं कि इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स क्या हैं.

अभिषेक बनर्जी हैं को-राइटर

पुष्पक विमान के क्राइम-कॉमेडी ड्रामा है जिसका निर्देशन सुदीप शर्मा ने किया है. वहीं इस फिल्म की लेखनी का काम सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने मिलकर किया है. फिल्म में अभिषेक बनर्जी एक अहम रोल प्ले करते भी नजर आएंगे. वहीं उनके साथ जयदीप अहलावत और बरुण शोबती जैसे कलाकारों का भी अभिनय देखने को मिलेगा जो किसी भी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं तो अलग ही माहौल बना देते हैं. इस फिल्म का निर्माण फिल्म स्क्वाड ने किया है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि इसकी रिलीज का खुलासा अभी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड सिनेमा में लहराया रामायण का परचम, बनी सबसे ज्यादा स्क्रीन्स वाली मूवी, अवतार-एवेंजर्स एंडगेम से भी निकली आगे

सुदीप शर्मा ने क्या कहा?

अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सुदीप शर्मा ने कहा- ”पुष्पक विमान के साथ मैंने एक बहुत ही अलग क्रिएटिव स्पेस के साथ काम किया है. फिल्म भले ही क्राइम पर बेस्ड है लेकिन इसमें ऐसे किरदार गढ़े गए हैं जो ह्यूमर से भरपूर हैं. नेटफ्लिक्स एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसपर मैं इस तरह के एक्सपेरिमेंट को हवा देता हूं. ये इस तरह की कहानियों के लिए एक उपयुक्त स्थान है. इस प्लेटफॉर्म में कहानी को एक्सप्लोर करने के साथ ही किरदारों के लिए भी प्रॉपर स्कोप होता है.” कोहरा के बाद सुदीप शर्मा दूसरी बार किसी प्रोजेक्ट के लिए नेटफ्लिक्स संग कोलाबोरेट कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button