मनोरंजन

‘जोश’ एक्टर शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए सलमान खान-सोनू सूद, ऐसे करेंगे हेल्प

Actor Sharad Kapoor: ‘जोश’ समेत कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर शरद कपूर का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो कुछ इस हालत में दिखे कि उनके तमाम चाहने वाले चिंतित हो गए. पैर में लगी चोट की वजह से वो वॉकर के सहारे चल रहे थे. वो इमोशनल नजर आ रहे थे. बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से काम मांगा और मदद करने की अपील की. अब ऐसी खबर है कि सलमान खान और सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद हर तरफ शरद कपूर की चर्चा हो रही है. एबीपी लाइव की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि सलमान खान ने शरद से संपर्क किया है. सलमान ने उनका हाल-चाल जाना , साथ ही उन्होंने मदद का भरोसा भी दिलाया है. सलमान उनकी आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि सोनू सूद ने शरद के पैर में लगी चोट का इलाज कराने के लिए मेडिकल टीम भेजी है.

शरद कपूर को नहीं पैसों की दिक्कत

जहां एक तरफ रिपोर्ट के हवाले से ऐसी खबर है कि सलमान आर्थिक रूप से शरद कपूर की मदद कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ऐसी भी जानकारी है कि शरद को पैसों की कोई दिक्कत नहीं हैं, उन्हें बस काम चाहिए. शरद ने खुद कहा कि उन्हें आर्थिक तौर पर कोई परेशान नहीं है. वीडियो वायरल होने के बाद और उसमें उन्हें भावुक देखकर उनके बारे में ऐसी बातें फैल गई थीं कि वो आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. हालांकि, बाद में वायरल वीडियो की हकीकत कुछ और ही निकली.

View this post on Instagram

A post shared by Bezubaan Public Welfare Trust (@official_bezubaantrust)

दरअसल, फुटबॉल खेलते वक्त शरद के पैर में चोट लग गई थी. ऐसे में वो अपने पेट डॉग्स की सही से देखभाल नहीं कर पा रहे थे. इस वजह से उन्होंने कुछ समय के लिए डॉग्स को अपनी एक दोस्त, जिनका नाम हेमा है, उनकी मदद से शेल्टर होम में भेज दिया. उसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. अपने डॉग्स से कुछ समय के लिए बिझड़ने की वजह से वो वीडियो में इमोशनल नजर आ रहे थे, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए. हालांकि, बाद में शरद ने क्लियर किया कि उन्होंने पैसों की कोई दिक्कत नहीं है.

शरद कपूर ने क्या कुछ बताया?

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शरद ने कहा, “लोग कह रहे हैं कि मुझे मदद की जरूरत है. शायद ऐसा कहे बिना व्यूज नहीं मिलते हैं. असल दिक्कत बस इतनी है कि मुझे घर की साफ-सफाई के लिए कोई नहीं मिल पा रहा है. बस यही एक समस्या है. मैंने अपने डॉग्स की देखभाल के लिए हेमा से संपर्क किया. वो बहुत अच्छी महिला हैं. उन्होंने डॉग्स को अपने शेल्टर होम में रख लिया है. कुछ ही दिनों में वो वापस मेरे पास आ जाएंगे.”

ये भी पढ़ें-

चीन, जापान, साउथ कोरिया और रूस में कब रिलीज़ होगी रामायण? पक्की खबर मिल गई

दुनिया का एकलौता एक्टर जो राम भी बना, लक्ष्मण भी बना और राजा दशरथ भी, 4000 करोड़ी रामायण का है हिस्सा

उन्होंने ये भी कहा, “आर्थिक रूप से मैं ठीक हूं. मुझे बस अच्छे काम की जरूरत है. काम मांगने में मुझे कोई शर्म नहीं आती. अभी मुझे प्रोजेक्ट्स मिलने में थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं. मुझे उम्मीद है कि लोग मेरा साथ देंगे. इंडस्ट्री ने हमेशा मेरा सपोर्ट किया है और मुझे यहां के लोग बहुत पसंद हैं. कई लोगों ने मुझसे पूछा है कि क्या मुझे किसी मदद की जरूरत है, लेकिन मैंने उनसे बस काम ही मांगा है.” बता दें कि इसी बीच ऐसी भी खबर आई कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है. पैर में लगी चोट से ठीक हो जाने के बाद जनवरी 2027 में वो फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

Related Articles

Back to top button