James Bond: अगला जेम्स बॉन्ड कौन? फ्रेंचाइजी की 26वीं फिल्म के लिए एक्टर के नाम का ऐलान

Next James Bond: जेम्स बॉन्ड के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए 16 नवंबर की शाम बैक टू बैक तीन ऐसे पोस्ट सामने आए, जिसने जेम्स के तमाम फैंस को एक्साइटेड कर दिया. अब इंटरनेट पर जेम्स बॉन्ड के किरदार की ही चर्चा हो रही है. दरअसल, मेकर्स ने उस एक्टर के नाम से पर्दा उठा दिया है जो इस फ्रेंचाइजी की 26वीं फिल्म में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाएगा. वो एक्टर कोई और नहीं, बल्कि रॉबर्ट पैटिनसन हैं.
रॉबर्ट पैटिनसन ‘ट्विलाइट’, ‘दी बैटमैन’ और ‘ओडिसी’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने और भी कई बड़ी फिल्में की हैं. अब अगले जेम्स बॉन्ड के तौर पर उनके नाम का आधिकारिक ऐलान हो चुका है. वो इस किरदार को निभाने वाले 7वें एक्टर हैं. सबसे पहले एक छोटा सा वीडियो सामने आया, जिसमें लिखा था, “Identity Confirmed.” यानी पहचान हो चुकी है. एक दूसरे पोस्ट में लिखा आता है, “जेम्स बॉन्ड वापस आएगा.” उसके बाद एक और पोस्ट आता है, जिसमें रॉबर्ट पैटिनसन की एक तस्वीर शेयर की जाती है. वो हाथ में गन लिए नजर आते हैं.
https://t.co/j4qJaYzwrr
— James Bond (@007) November 16, 2026
Identity Confirmed https://t.co/FCU5A9c1wk
— James Bond (@007) November 16, 2026
ये 6 एक्टर निभा चुके हैं जेम्स बॉन्ड का किरदार
शॉन कॉनरी, जॉर्ज लेजेनबी, रोजर मूर, टिमोथी डाल्टन, पियर्स ब्रॉसनन और डेनियल क्रेग अब तक जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके हैं. अब इस फ्रेंचाइजी की 26वीं फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन जासूस का किरदार निभाएंगे. जानकारी के अनुसार फिल्म का डायरेक्शन डेनिस विलेन्यूव करेंगे. हालांकि, फिल्म के टाइटल का ऐलान होना बाकी है.
Robert Pattinson is James Bond https://t.co/3GulkhblDp
— James Bond (@007) November 16, 2026
अगले जेम्स बॉन्ड के तौर पर रॉबर्ट पैटिनसन, डायरेक्टर के तौर पर डेनिस विलेन्यूव का नाम सामने आने के बाद अब इंतजार है फिल्म अनाउंसमेंट का. देखना होगा कि मेकर्स कब फिल्म का ऐलान करते हैं और कब तक ये पिक्चर पर्दे पर दस्तक देती है. रॉबर्ट को जेम्स बॉन्ड के आइकॉनिक किरदार में देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि पिछले 6 दशकों से ये कैरेक्टर लोगों के दिलों में और सिनेमा में एक खास जगह रखता है.
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर की रामायण ने 11 दिन में 1800 करोड़ी धुरंधर 2 को छोड़ा पीछे!
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर लीक कर दिया अपना फोन नंबर, बोलीं- जल्दी कॉल करो
जेम्स बॉन्ड की पहली फिल्म
बता दें कि जेम्स बॉन्ड की पहली फिल्म साल 1962 में आई थी. फिल्म का टाइटल था ‘डॉ. नो’. एक्टर शॉन कॉनरी ने पहली बार जासूस का किरदार निभाया था. उसके बाद इस कैरेक्टर को 5 और एक्टर ने निभाया. अब इस किरदार को आगे ले जाने की जिम्मेदारी रॉबर्टन पैटिनसन के कंधों पर है.




