फ्लाइट 5 घंटे लेट, स्टाफ गायब… मुंबई एयरपोर्ट के ‘प्रणाम सर्विस’ पर फूटा सिंगर अदनान सामी का गुस्सा, बोले- शर्म आनी चाहिए

सिंगर अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट पर मिली खराब सर्विस को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर खरी खोटी सुनाई है. एयरपोर्ट पर मिलने वाली प्रणाम सर्विसे, जो एक प्रीमियम पेड एयरपोर्ट सहायता सेवा है, उसको लेकर अदनान ने अपना काफी खराब एक्सपीरियंस शेयर किया है. उनका कहना है कि उनकी फ्लाइट 5 घंटे लेट थी , इस बारे में उन्हें तब बताया गया जब वो सिक्योरिटी गेट से अंदर जा चुके थे.
अदनान ने कहा कि एयरपोर्ट पर उनकी सहायता के लिए एक महिला स्टाफ तैनात की गई थी, उसका बर्ताव भी ठीक नहीं था और फिर बाद में वो गायब ही हो गई थी. अदनान का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है. उन्होंने लिखा, “मुंबई एयरपोर्ट (T2) पर प्रणाम सर्विसेज पर शर्म आनी चाहिए! एक पुराने ग्राहक के तौर पर मुझे ये बताना पड़ रहा है कि मेरा पिछला अनुभव…खैर…बिल्कुल भी अच्छा नहीं था. शुरुआत में ही, हमारे पहुंचने पर कोई भी रिसीव करने के लिए मौजूद नहीं था, जबकि उन्होंने हमारे आने की पुष्टि करने के लिए मेरे स्टाफ के फोन पर कॉल किया था और ये बात तो अलग ही है कि जब से ये सर्विस शुरू हुई है, मैं सबसे शुरुआती ग्राहकों में से एक रहा हूं.”
‘फ्लाइट लेट होने की नहीं मिली जानकारी’
अदनान सामी ने आगे लिखा, “हमारी एयर इंडिया की फ्लाइट 5 घंटे लेट थी (जो अपने आप में बेहद खराब बात थी), ये बात प्रणाम सर्विस को पता थी, लेकिन उन्होंने हमें ये जानकारी तभी दी जब हम मेन सिक्योरिटी गेट से अंदर जा चुके थे. अगर वे हमें पहले बता देते, तो हम एयरपोर्ट जल्दी आने से बच सकते थे और आराम से घर पर बैठ सकते थे. इसके बजाय उनकी लापरवाही और असावधानी के कारण हमें एयरपोर्ट पर ये लंबा और थका देने वाला इंतजार झेलना पड़ा. इसके बाद, जो महिला स्टाफ सदस्य हमारे साथ तैनात की गई थी, वो बेहद बदतमीज थी. पहली बात तो ये कि वो लगातार अपने मोबाइल फोन पर लगी हुई थी. जब हमें लाउंज से डिपार्चर गेट तक ले जाने का समय आया, तो वो आई ही नहीं. इसके बजाय उसने पोर्टर (सामान ले जाने वाला व्यक्ति) को भेज दिया. जब उससे पूछा गया कि वो कहां है, तो पोर्टर को कुछ पता नहीं था.”
Shame on Pranaam Services at Mumbai Airport T2!
As a long time client I have to share that my last experienceWellit was NOT good! To begin with, upon arrival no one was actively waiting to receive, even though they had called my staffs phone to confirm our arrival and not to speak of the fact that I am one of their earliest clients ever since this service began. Our flight was delayed by @airindia five hours (which in itself was appalling!), a fact that Pranaam knew, but they only informed us after we had gone through the entrance security. Had they informed us beforehand, we would have easily avoided coming earlier to the airport & been sitting comfortably at home. Instead, because of their negligence and carelessness, we had to endure this long tiring wait at the airport.
Then, the female staff member assigned to us was completely rude! First, she was consistently on her mobile phone. When it was time to escort us from the lounge to the departure gate, she failed to show up. Instead she sent the porter. When asked where she was, the porter had no clue! We were take by buggy and when we arrived at the gate, the porter had to search for her, and he found her sitting in a corner, AGAIN, engrossed in her mobile phone chatting away! Only when she was reprimanded, did she hang up! There was a huge crowd lined up and she had no clue where to take us to fast track us through to the First/Business class section which was actually empty but she had no clue! We had to navigate ourselves through it all! Due to this huge crowd at this gate which was difficult to handle, there was chaos simply because this girl didn’t bother to do her homework. When she was reprimanded again, instead of being apologetic, she tried to snap back, for which she was immediately shut down. Extremely bad conduct and disappointingly unprofessional!
This is the 2nd time Pranaam has misbehaved. You charge for these services and have a monopolistic attitude which is extremely arrogant, infinitely annoying & egregiously disrespectful!
Im once again extremely disappointed in the staff for this incident!@CSMIA_Official
@AdaniOnline
@gautam_adani
@AAI_Official
@Pib_MoCA
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) November 8, 2026
‘स्टाफ मोबाइल फोन में बिजी’
उन्होंने ये भी लिखा, “हमें बग्गी से ले जाया गया और जब हम गेट पर पहुंचे, तो पोर्टर को उसे ढूंढना पड़ा. उसने देखा कि वो एक कोने में बैठी हुई थी, और फिर से अपने मोबाइल फोन पर चैट करने में मग्न थी. जब उसे फटकार लगाई गई, तभी उसने फोन रखा. गेट पर भारी भीड़ की कतार लगी थी और उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि हमें फर्स्ट बिजनेस क्लास सेक्शन से तेजी से कैसे आगे ले जाना है, जबकि वो सेक्शन वास्तव में खाली था. हमें खुद ही उस पूरी भीड़ के बीच से रास्ता निकालना पड़ा. गेट पर इस भारी भीड़ के कारण जिसे संभालना मुश्किल था, सिर्फ इसलिए अफरा-तफरी मच गई क्योंकि इस लड़की ने अपनी तैयारी करने की जहमत तक नहीं उठाई थी.”
ये भी पढ़ें-
रामायण की आंधी के बीच सूर्या की सीन का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में बजट का डबल कमा लिया
रामायण ने 4 दिन में कमाए 500 करोड़! डंकी, कांतारा, विक्रम समेत इन 15 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
अदनान सामी ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “जब उसे दोबारा डांट पड़ी, तो माफी मांगने के बजाय वो पलटकर जवाब देने लगी, जिस पर उसे तुरंत चुप करा दिया गया. बेहद खराब आचरण और घोर गैर-पेशेवर रवैया. ये दूसरी बार है जब प्रणाम सर्विस ने ऐसा दुर्व्यवहार किया है. आप इन सेवाओं के पैसे लेते हैं और आपका रवैया एकाधिकारवादी है, जो बेहद अहंकारी, अत्यधिक परेशान करने वाला और पूरी तरह से अपमानजनक है. इस घटना के बाद मैं एक बार फिर इस स्टाफ से बेहद निराश हूं.”




