‘मॉन्स्टर’ में कैसा होगा सलमान खान का रोल? फिल्म को लेकर अहम जानकारी पता चली

Salman Khan Monster Update: सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज होने वाली है. उसके तीन महीने के बाद ईद 2027 पर सलमान ‘मॉन्स्टर’ में दिखेंगे, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, लेकिन इसकी कहानी का दायरा सिर्फ एक एक्शन फिल्म तक सीमित नहीं रहने वाला है. सलमान इसमें एक फैमिली मैन के रोल में नजर आने वाले हैं.
सलमान अपने करियर में ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘भारत’, ‘सुल्तान’, ‘जय हो’ समेत कई फिल्मों में फैमिली मैन की भूमिका में नजर आए हैं. ‘मातृभूमि’ में भी उनके किरदार की फैमिली दिखाई जाएगी. वहीं अब खबर है कि ‘मॉन्स्टर’ में भी वो फैमिली ओरिएंटेड रोल में नजर आएंगे. वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट में उनके किरदार के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा गया कि ‘मॉन्स्टर’ में भी सलमान एक पति और पिता के रोल में भी दिखेंगे.
सलमान खान के अपोजिट दिखेंगी नयनतारा
ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कहानी में ऐसा क्या मोड़ आता है, जो सलमान खान का किरदार ‘मॉन्स्टर’ बन जाता है? अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इस फिल्म में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और साल 2023 में शाहरुख खान की ‘जवान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली नयनतारा सलमान के अपोजिट नजर आने वाली हैं. जैकी श्रॉफ, सीमा बिस्वास, अरविंद स्वामी समेत और भी कई कलाकार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं.
पुणे में शूटिंग कर रहे हैं सलमान खान
सलमान खान अभी ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि उन्होंने 15 नवंबर से पुणे में एक शेड्यूल की शूटिंग शुरू की है. ये भी कहा गया कि सलमान के साथ-साथ सीमा बिस्वास भी इस शेड्यूल का हिस्सा हैं. ये शेड्यूल लगभग 10 दिनों का है. यानी 25 नवंबर तक पुणे में शूटिंग चलेगी.
ये भी पढ़ें-
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने सुनाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल
ग्लोबल मंच पर बाप-बेटे का जलवा, शाहरुख खान को मिला सम्मान, आर्यन ने TIME100 में बनाई जगह
कब आएगा ‘मॉन्स्टर’ का टीजर?
ऐसी भी जानकारी है कि मेकर्स सलमान खान के 61वें बर्थडे पर 27 दिसंबर को ‘मॉन्सटर’ का टीजर भी जारी कर सकते हैं. अब तक मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा कोई भी पोस्टर, टीजर या कोई दूसरा असेट शेयर नहीं किया है, लेकिन सलमान के जन्मदिन पर टीजर देखने को मिल सकता है. अभी फिल्म का टाइटल अनाउंस होना भी बाकी है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ ही होगा, लेकिन अब तक मेकर्स ने टाइटल का ऐलान नहीं किया है.




