सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को मिलाया फोन, बोले- I am Sorry, लेकिन क्यों?

Salman Khan And Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. उसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ भी रिलीज होने के लिए तय है. यानी दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा. सलमान ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता था कि ‘ईठा’ 4 दिसंबर को ही आ रही है. अगर उन्हें पता होता तो वो अपनी फिल्म कभी इस डेट पर रिलीज नहीं करते. सलमान ने इसके लिए श्रद्धा से माफी भी मांगी.
सलमान खान ने कई फिल्मों का जिक्र करते हुए बताया कि अगर वो किसी दूसरी डेट पर रिलीज करते तो किसी न किसी फिल्म से क्लैश जरूर होता. तो ऐसे में उन्होंने 4 दिसंबर की तारीख अनाउंस कर दी. उसके बाद उन्हें पता चला कि उसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म भी आ रही है. सलमान ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ 27 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उस दिन डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ आ रही है. और सलमान सूरज बड़जात्या के साथ क्लैश नहीं कर सकते.
‘शाहरुख-सुहाना के साथ क्लैश नहीं कर सकता’
सलमान खान ने आगे कहा कि दिसंबर में 24 तारीख को शाहरुख खान की ‘किंग’ आ रही है. वो शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना की फिल्म से भी क्लैश नहीं कर सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ‘किंग’ से एक हफ्ते पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून पार्ट 3’ आ रही है. सलमान ने कहा कि इन दोनों फिल्मों से उन्हें कोई दिक्कत है, वो कभी भी इनसे क्लैश को तैयार हैं. लेकिन एक हफ्ते बाद ‘किंग’ है, तो इसलिए वो ‘डूम्सडे’ के समय भी अपनी फिल्म नहीं ला सकते हैं.
आगे उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो जनवरी 2027 में अपनी फिल्म रिलीज करते, तो 21 जनवरी को संजय लीला भंसाली ‘लव एंड वॉर’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर हैं. सलमान ने कहा कि वो इनके साथ अपनी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे. आगे उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मार्च 2027 में वो खुद ‘मान्स्टर’ लेकर आ रहे हैं, तो वो अपनी फिल्म के साथ तो ‘मातृभूमि’ को रिलीज कर ही नहीं सकते हैं, तो फिर उन्होंने 4 दिसंबर की डेट अनाउंस की.
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर की Ramayana हिट या फ्लॉप, 15 दिनों की कलेक्शन रिकवरी में धुरंधर-पुष्पा के सामने कहां टिकी?
अब टाइगर श्रॉफ से भिड़ेगा मिर्जापुर का ये एक्टर, फिल्म वज्र में हुई खूंखार विलेन की एंट्री!
श्रद्धा कपूर का रिएक्शन
सलमान ने बताया कि जब उन्हें श्रद्धा की फिल्म ‘ईठा’ की रिलीज के बारे में पता चला तो उन्हें बहुत बुरा लगा. सलमान ने कहा कि उन्हें श्रद्धा को अपने सामने बड़े होते हुए देखा है. उन्होंने श्रद्धा से बात की. सलमान बोले, “मैंने श्रद्धा को कॉल किया और कहा आई एम सॉरी. मुझे पता नहीं था.” सलमान की इस बात पर श्रद्धा ने भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया. उन्होंने सलमान से सादगी भरे लहजे में कहा कि नहीं सर, इतना स्पेस है कि दोनों फिल्में आ सकती हैं. सलमान ने ये भी कहा कि कि हर किसी को जाकर श्रद्धा की फिल्म देखनी चाहिए.




