मनोरंजन

हॉलीवुड स्टार्स से मेल खाती हैं बॉलीवुड की ये 5 एक्टर्स, कहीं आपकी भी आखें धोखा ना खा जाएं!

हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया माइकल्स की शक्ल और हाव-भाव बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से काफी मेल खाता है. एक इंटरव्यू में खुद जूलिया ने ये बात कुबूली थी कि अनुष्का और उनकी शक्ल में सिमिलैरिटी है लेकिन अनुष्का बेहद खूबसूरत हैं.अमांडा सर्नी हॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं. उनकी भी शक्ल की तुलना इंडियन एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से की जाती है. खास बात तो ये है कि दोनों एक दफा एक-दूसरे से मिल भी चुकी हैं. इस मौके पर एक-दूसरे को देख दोनों एक्ट्रेस हैरान भी रह गई थीं.एंजेलिना जोली हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उनके चाहने वाले दुनियाभर में हैं. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी बोल्डनेस की वजह से काफी मशहूर हैं. ईशा के कई सारे फैंस इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि उनकी शक्ल एंजेलिना जोली से मिलती है. लेकिन कुछ लोग इस बात से पूर्णता इत्तेफाक नहीं भी रखते हैं.ऐनी हैथवे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वे इंटरनेशनल स्टार हैं. वहीं दीया मिर्जा बॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं. कई बार फैंस दोनों एक्टर को लेकर कन्फ्यूज भी हो जाते हैं. दीया मिर्जा इंडियन मूवीज का जाना माना नाम हैं और फैंस कई मौकों पर दिग्गज एक्ट्रेस ऐनी हैथवे संग उनकी तुलना कर चुके हैं. कोबी स्मल्डर्स हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हैं. उनकी तुलना कुछ लोग कैटरीना कैफ से भी करते हैं. लेकिन आमतौर पर उनकी फेस और पर्सनालिटी की सिमिलैरिटी बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान से ज्यादा मैच खाती है.

Related Articles

Back to top button