मनोरंजन

तारा सुतारिया के बर्थडे वीडियो पर एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने किया कमेंट, क्या फिर करीब आ गए दोनों?

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके पर इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उनकी बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की थीं. इन्हीं में ओरी भी शामिल थे, जिन्होंने एक्ट्रेस का वीडियो पोस्ट किया. जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. लेकिन इस वीडियो पर एक कमेंट ने सभी का ध्यान खींच लिया. ये कमेंट था तारा के एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का. बस फिर क्या था..लोगों के मन में भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या तारा और वीर का पैचअप हो गया है? और दोनों अपने रिश्ते को एक मौका दे रहे हैं.

वीर ने इस पर केक और सफेद दिल वाला इमोजी कमेंट किया है. खास बात यह है कि ओरी ने वीर के इस कमेंट को पिन भी कर दिया. इसके बाद दोनों के फिर से करीब आने की अटकलें तेज हो गई हैं. साथ ही फैंस भी इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और दोनों को साथ आने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं.

यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन

वीर के कमेंट करते ही कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, ‘अगर आप दोनों साथ हैं तो भगवान आप दोनों का भला करे.’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वीर पहाड़िया मैं तुम्हारे इस कमेंट से बहुत खुश हूं.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘तारा ही तुम्हारे साथ सबसे अच्छी लगती हैं. उन्होंने तुम्हारे साथ वाली कोई भी कपल तस्वीर डिलीट नहीं की है. उन्हें वापस अपना बना लो.’ हालांकि, दोनों सच में साथ आए हैं या नहीं इस पर अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

Veer Comment

2025 में शुरू हुई थी तारा और वीर की डेटिंग की चर्चा

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के 2025 की शुरुआत में एक-दूसरे को डेट करना शुरू करने की खबरें आई थीं. दोनों सोशल मीडिया पर भी वे एक-दूसरे के साथ बिताए पलों की झलकियां शेयर करते रहते थे. हालांकि, जनवरी 2026 में खबरें आईं कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. यह खबर एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के बाद सामने आई थी, जहां दोनों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं. तारा ने इस घटना को लेकर फैल रही बातों को गलत बताते हुए नाराजगी जाहिर की थी. वहीं, वीर ने भी कहा था कि वायरल वीडियो में उनका रिएक्शन गलत तरीके से एडिट करके दिखाया गया था.

Related Articles

Back to top button