मनोरंजन

5000 करोड़ कमाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी जॉम्बी फिल्म का बनेगा सीक्वल, हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने किया कन्फर्म

हॉलीवुड फिल्मों के बड़े स्टार ब्रैड पिट पिछले 3 दशक से ज्यादा समय से फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. उन्होंने एक्शन से लेकर रोमांटिक फिल्में की हैं साथ ही वे एडवेंचर मूवीज के लिए भी जाने जाते हैं. इतना बड़ा स्टारडम हासिल करने के बाद भी ब्रैड पिट अपने आप को कन्फर्ट जोन में रखना पसंद नहीं करते हैं और अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट्स में भी अपनी रुचि दिखाते हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने 13 साल पहले किया था. वे दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी जॉम्बी फिल्म में नजर आए थे.

इस फिल्म को दुनियाभर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और ये 5000 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही थी. अब करीब डेढ़ दशक के बाद फैंस इस फिल्म का सीक्वल देख पाएंगे. ये खुशखबरी खुद फिल्म के लीड एक्टर ब्रैड पिट ने शेयर की है.

ब्रैड पिट ने इस फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है, वॉर्ड वॉर जेड का पार्ट 2 आने जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की तैयारी 2020 से पहले ही शुरू कर दी गई थी. लेकिन इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से फिल्म पर काम रुक गया था और पिछले 6-7 सालों से रुका ही रहा. अब इसपर फिर से काम शुरू हो गया है. ब्रैड पिट ने इसपर अपडेट देते हुए कहा- ओह, हां फिल्म आ रही है. हम इसपर काम कर रहे हैं. हम इस समय जॉम्बी के लॉजिक्स पर बात कर रहे हैं. हमें कुछ अच्छे आइडियाज भी मिले हैं और इसे लेकर हम एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें- यकीन करना मुश्किल! संजय दत्त से आमिर खान तक, बॉलीवुड के इन 5 स्टार्स ने खुद गाए हैं अपनी फिल्म के गाने, सभी रहे चार्टबस्टर

किस फिल्म में नजर आएंगे ब्रैड पिट

ब्रैड पिट हॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस किया है. उनका हालिया रिलीज फिल्मों की बात करें तो 2025 में उनकी फिल्म एफ 1 आई थी. इस फिल्म ने भारत में 106 करोड़ और दुनियाभर में 5300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे द फर्दर मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ नाम की मूवी में नजर आएंगे. इस फिल्म की रिलीज डेट अभी कन्फर्म नहीं हुई है. वहीं एक्टर ने अब अपने एक और सुपरहिट मूवी के सीक्वल का ऐलान कर दिया है. इसके भी 2028 तक रिलीज होने की उम्मीद लगाई जा सकती है.

Related Articles

Back to top button