दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- उनकी सीख आज भी साथ है

Amitabh Bachchan Blog: मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने पिता से कितना करीब थे ये किसी से छिपा नहीं है. अमिताभ बच्चन अपने पिता को सबसे बड़ा शिक्षक और मार्गदर्शक मानते थे और आज भी मानते हैं. कठिन दौर में पिता की सीख और संयम ने उन्हें संभाले रखा है. आज भी बिग बी अपने पिता को याद कर भावुक हो जाते हैं. पिता के बर्थ एनिवर्सरी पर भी उनकी आंखें नम हो गई हैं. दरअसल, 27 नवंबर को अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन की 119वीं बर्थ एनिवर्सरी है.
अमिताभ ने अपने दिवंगत पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन को उनकी जयंती से पहले याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने ब्लॉग में नोट लिखा है, जिसमें लिखा कि पिता की यादें, उनके शब्द, व्यवहार और सीख आज भी हर पल परिवार के साथ रहती हैं.
पिता को याद कर भावुक हुए बिग बी
अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने काम और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की बात कही है. उन्होंने लिखा कि कल फिर मुलाकात हो सकती है, क्योंकि कल उनके पूज्य बाबूजी का जन्मदिन है. उन्होंने लिखा, “दिन और तारीख से आगे रहने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि दूसरे कामों के लिए भी समय मिल सके. दूसरे काम भी उतने ही जरूरी हैं… काम भी जरूरी है. कई बार काम को प्राथमिकता देनी पड़ती है और इस वजह से समय, गिनती और इरादा सब पीछे छूट जाता है. हम कल फिर मिल सकते हैं… क्योंकि कल पूज्य बाबूजी का जन्मदिन है.”
अमिताभ ने आगे लिखा कि कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, बस उनके पिता की यादें हर पल उन सभी के आसपास घूमती रहती हैं. उनके शब्द, उनका व्यवहार और उनकी सीख आज भी साथ हैं. “और कुछ कहने को बचा नहीं है, सिवाय इसके कि उनकी यादें हर पल हम सबके आसपास रहती हैं. उनके शब्द, उनका व्यवहार और उनकी सीख… तो फिर कल.”
कल्कि 2898 AD के सीक्वल में आएंगे नजर
अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्ममेकर नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में भी व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन और प्रभास भी नजर आएंगे. वहीं, वो कौन बनेगा करोड़पति को भी होस्ट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: महाराजा फिल्म की एक्ट्रेस सचाना नामीदास के मुरीद हुए हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स, तारीफ में क्या कहा?




