International Emmy Awards 2026: एमी अवॉर्ड्स में चूके वीर दास, ‘द रियल कश्मीर’ भी खाली हाथ, यहां देखें विनर्स की फुल लिस्ट

International Emmy 2026:54वें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार (International Emmy Awards 2026) समारोह का आयोजन 23 नवंबर, 2026 को न्यूयॉर्क शहर (मैनहट्टन के न्यूयॉर्क हिल्टन मिडटाउन) में हुआ. जिसके विजेताओं की लिस्ट भी सामने आ गई है. लिस्ट के मुताबिक, इस इंटरनेशनल अवॉर्ड में भारत को झटका मिला है. दरअसल, भारत के पास एमी अवॉर्ड जीतने के 2 मौके थे, लेकिन वो इससे चूक गए. कॉमेडियन वीर दास को उनके शो ‘फूल वॉल्यूम’ (Fool Volume) के लिए नॉमिनेट किया गया था.
जबकि ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ ड्रामा कैटेगरी में भारत की तरफ से दावेदारी पेश कर रहा था. हालांकि, दोनों ही कैटेगरी में भारत को अवॉर्ड नहीं मिला है. वीर दास जहां दूसरी बार इंटरनेशनल एमी जीतने से चूक गए हैं. वहीं, ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ को भी अवॉर्ड नहीं मिल पाया है. इस खबर ने भारतीय फैंस को काफी निराश कर दिया है.
वीर दास को मिला था नॉमिनेशन
वीर दास को इस बार उम्मीद थी कि वह अपने कलेक्शन में एक और इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड जोड़ पाएंगे. इससे पहले साल 2023 में उन्होंने अपने नेटफ्लिक्स स्पेशल ‘वीर दास: लैंडिंग’ (Vir Das: Landing) के लिए बेस्ट कॉमेडी का अवॉर्ड जीता था. इस बार उनके नए कॉमेडी स्पेशल ‘फूल वॉल्यूम’ को कॉमेडी कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. हालांकि, इस कैटेगरी में अवॉर्ड अर्जेंटीना के शो ‘डिवीजन पालर्मो-सीजन 2’ (Division Palermo Season 2) ने अपने नाम किया. वहीं, यूके के ‘मैन वर्सेज बेबी’ (Man vs Baby) और स्पेन के ‘ओल्ड डॉग, न्यू ट्रिक्स’ (Old Dog, New Tricks) भी इस कैटेगरी में नॉमिनेटेड थे.
‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ को भी नहीं मिला अवॉर्ड
भारत की दूसरी उम्मीद सोनीलिव की स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ थी. इस सीरीज में मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इसे बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. हालांकि, ये भी अवॉर्ड नहीं जीत पाई है. इस कैटेगरी में सीरीज का मुकाबला यूके की ‘ए थाउजेंड ब्लोज’ (A Thousand Blows), फ्रांस की ‘कैरेम’ (Careme) और अर्जेंटीना की ‘मेनेम’ (Menem) से था. सीरीज का अवॉर्ड फ्रांस के हिस्टोरिकल ड्रामा ‘कैरेम’ ने अपने नाम कर लिया.
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट
- बेस्ट ड्रामा सीरीज: कैरेम (फ्रांस)
- बेस्ट कॉमेडी सीरीज: डिवीजन पालर्मो सीजन 2 (अर्जेंटीना)
- बेस्ट एक्टर: बॉबी स्कोफील्ड अनफॉरगिवेबल (यूके)
- बेस्ट एक्ट्रेस: मोना मीना लियोन होली शिट! (बेल्जियम)
- बेस्ट टेलीनोवेला: लेयला (तुर्किये)
- बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज: प्रिजनर 951 (यूके)
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: लुई थेरॉक्स: द सेटलर्स (यूके)
- बेस्ट स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री: द फिलिप्सटाउन वायरकार ग्रां प्री (दक्षिण अफ्रीका)
- बेस्ट आर्ट्स प्रोग्रामिंग: डर टैलेंटियर्टे मिस्टर एफ. (जर्मनी)
- बेस्ट नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट: एजुकेटिंग यॉर्कशायर सीजन 2 (यूके)
- बेस्ट शॉर्ट-फॉर्म सीरीज: डी क्लास वैन 2000 (बेल्जियम)
- बेस्ट न्यूज: 24 आवर्स इन द किल जोन (यूके)
- बेस्ट करंट अफेयर्स: एक्सपोजर: ब्रेकिंग रैंक्स इनसाइड इजरायल्स वॉर (यूके)
- किड्स: एनिमेशन: द स्केयरक्रोज वेडिंग (यूके)
- किड्स: लाइव-एक्शन: डेक्सटर प्रॉक्टर: द 10-ईयर-ओल्ड डॉक्टर (यूके)
- किड्स: फैक्चुअल एंड एंटरटेनमेंट: हॉरिबल साइंस (यूके)




