अजब-गजब

अंदर से कैसा दिखता है जापानी घर? देखकर हो जाएंगे हैरान, 40 साल पुराने घर का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इसमें एक इंडियन लड़का जापान में एक अनजान लड़की से पूछता है- क्या मैं आपका घर अंदर से देख सकता हूं? लड़की हंसकर कहती है- हां, आ जाओ. घर थोड़ा फैला हुआ है. फिर क्या था, लड़के ने पूरे घर का टूर कर लिया, और अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया.

गेट से घुसते ही जूते उतारने पड़े

जापान में घर के अंदर बाहर के जूते नहीं पहनते. इसलिए गेट से घुसते ही लड़की ने लड़के को घर की चप्पल दी. छोटी सी एंट्रेंस थी, जहां जूते उतारकर रखे जाते हैं.

ततामी वाला बेडरूम

सबसे पहले लड़की ने उसे बेडरूम दिखाया. नीचे कोई टाइल्स नहीं थी, घास से बना ततामी मैट बिछा था. उसी पर फुटोन यानी गद्दे बिछे थे. लड़का बोला- ये तो बिल्कुल डोरेमोन के घर जैसा है.

लकड़ी की दीवार वाला लिविंग रूम

इसके बाद बारी थी लिविंग रूम की. यहां की पूरी दीवार लकड़ी की बनी थी. बीच में सोफा लगा था. लड़की बोली- हम हर शाम यहीं बैठकर टीवी देखते हैं और आराम करते हैं. लिविंग रूम से ही छोटा सा हरा-भरा गार्डन दिख रहा था. बिल्कुल शांत और सुंदर.

फ्रिज पर चिपके थे ढेर सारे पेपर

फिर लड़की ने अपना किचन दिखाया. किचन छोटा था लेकिन बहुत साफ-सुथरा था. फ्रिज पर बहुत सारे पेपर और मैग्नेट चिपके थे.

गहरा टब वाला बाथरूम

जापानी घर का बाथरूम भी सबसे अलग था. उसमें गहरा टब था, जिसमें बैठकर आराम से नहाया जा सकता है. घर में ऊपर जाने के लिए लकड़ी की सीढ़ियां भी थीं. आखिर में लड़की ने अपने पति युसुके से मिलवाया, जो लिविंग रूम में लैपटॉप पर काम कर रहे थे. लड़के ने कहा- आपका घर बहुत सुंदर है. कपल ने हाथ जोड़कर नमस्ते कहा.

लोग क्या कह रहे हैं?

इस वीडियो को देखकर लोग लिख रहे हैं कि ये तो बिल्कुल शिनचैन और डोरेमोन वाला घर है. कई लोग कह रहे हैं कि इंडिया में कोई अजनबी को ऐसे घर में नहीं बुलाता, जापान में लोग कितने अच्छे हैं.

यहां देखिए वायरल वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Aditya Sahoo | Travel | Content Creator🌻 (@_vacationer_)

Related Articles

Back to top button