UK में पंजाबी बहू ने विदेशी धरती पर ऐसे मनाई छठ, वीडियो देख लोग बोले- ‘असली भारत बाहर बसता है’

छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं, एक इमोशन है. ये बात एक बार फिर सच साबित हो गई, वो भी बिहार से हजारों किलोमीटर दूर लंदन में. यूके में रहने वाली एक पंजाबी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. महिला ने बताया कि वो पंजाबी हैं और उनके पति बिहार से हैं. शादी के बाद से ही वो छठ महापर्व को पूरे श्रद्धा भाव से मनाती आ रही हैं.
वीडियो में महिला पिछले साल के छठ की झलक दिखा रही हैं. वीडियो में महिलाएं पारंपरिक परिधान में छठ के गीत गाती और अर्घ्य देती नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, हजारों मील दूर घर से, लेकिन आस्था उतनी ही मजबूत है.
उन्होंने लिखा, छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं है, ये आस्था, कृतज्ञता, परिवार और परंपरा में गहराई से जुड़ा एक इमोशन है. चाहे वो बिहार हो, झारखंड हो, यूपी हो या UK, छठ की भावना सबको एक ही भक्ति और प्यार से जोड़ देती है.
महिला ने बताया कि UK में 4 डिग्री की ठंड में घंटों पानी में खड़े होकर अर्घ्य देना बहुत मुश्किल होता है. वहां ठंड इतनी बढ़ जाती है कि तापमान माइनस में चला जाता है, फिर भी आस्था कम नहीं होती.
उन्होंने कहा, पंजाबी होकर अपने परिवार के साथ इस खूबसूरत बिहारी परंपरा को मनाना मेरे लिए और भी खास हो गया है. ये याद दिलाता है कि आस्था और परंपराओं की कोई सीमा नहीं होती.
इंस्टाग्राम हैंडल @viewtyjoshi से शेयर हुए इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, परंपराओं को जिंदा रखने के लिए सलाम. दूसरे ने लिखा, यही तो है असली भारत, जहां भी जाओ, अपनी मिट्टी साथ ले जाओ.
दरअसल, इस बार UK में भी बड़े पैमाने पर छठ मनाया गया. लंदन में माइनस 7 डिग्री में भी श्रद्धालुओं ने खरना और अर्घ्य की परंपरा निभाई. ये वीडियो इस बात का सबूत है कि छठ अब सिर्फ बिहार का पर्व नहीं रहा, ये दुनिया भर में बसे बिहारियों की पहचान बन गया है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




