मनोरंजन

मार-धाड़ से अलग लाइट फैमिली ड्रामा फिल्मों पर इन 5 एक्टर्स ने जताया भरोसा, कितना काम आया फंडा?

अमोल पालेकर ने 80s के दशक में एक्शन फिल्मों और वेस्टर्न आउटफिट को नकार सिंपल किरदार निभाए थे और कई रोमांटिक ड्रामा फिल्में की थीं. पायजामा कुर्ता पहन ही वे उस दौर का ट्रेंड बन गए थे और बड़े-बड़े सुपरस्टार्स पर हावी पड़ गए थे. उनकी फिल्मों में छोटी सी बात, गोलमाल और चिटचोर जैसी मूवीज शामिल हैं. फारुख शेख ने भी अपने करियर में कई सारे पारिवारिक रोल्स किए और बताया कि बिना मारपीट और शोर-शराबे के भी सीधी-सादी पारिवारिक फिल्में बनती हैं जिनमें समाज के लिए अच्छे संदेश भी होते हैं. फारुक शेख ने बीवी हो तो ऐसी, किसी से ना कहना और लाखों की बात जैसी फिल्में की हैं.सचिन पिलगांवकर की बात करें तो वे भी 80s के दशक में ही पॉपुलर हुए थे. उन्होंने भी अपने करियर में कई सिंपल रोल्स प्ले किए. नदियां के पार और बालिका वधु जैसी मूवीज को भला कौन भूल सकता है. इन फिल्मों के गानों की सादगी भी फैंस के लिए किसी आकर्षण से कम नहीं है. राजकुमार राव की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया है. एक्टर भी बीच-बीच में फिनोमिनल एक्टिंग को छोड़ लाइट फैमिली ड्रामा और कॉमेडी मूवीज करते रहते हैं. बरेली की बर्फी, सिटी लाइट्स और मिस्टर एंड मिसेज माही जैसी मूवीज इसका उदाहरण हैं.

Related Articles

Back to top button