मनोरंजन

राम के रूप में नजर आएंगे महेश बाबू, एस एस राजामौली की वाराणसी में बड़े सरप्राइज के लिए रहें तैयार

साउथ फिल्मों के दिग्गज डायरेक्टर साल 2027 में बड़ी फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं. उनकी फिल्म वाराणसी रिलीज होगी जो साउथ सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी. इस फिल्म का बजट बहुत हाईफाई माना जा रहा है. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की एक्सपेक्टेशन भी हाई हैं. अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट आ गया है. फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे महेश बाबू का राम अवतार भी नजर आएगा. हालांकि इसमें भी एक ट्विस्ट है.

हाल ही में रणबीर कपूर ने रामायण फिल्म में भगवान राम का रोल प्ले किया है. वहीं अब महेश बाबू भी वाराणसी फिल्म में इस रोल में नजर आने वाले हैं. हालांकि उनका किरदार भगवान राम का नहीं होगा बल्कि उनका किरदार भगवान राम से इंस्पायर्ड होगा.

वाराणसी में कैसा होगा महेश बाबू का किरदार?

जैसा सोर्स के मुताबिक सुनने में आ रहा है उस हिसाब से महेशा बाबू एक पोर्शन में भगवान राम के रूप में नजर आएंगे. ये कुछ इस तरह होगा जैसा RRR फिल्म में राम चरण के रोल के साथ देखने को मिला था. फाइटिंग सीन में उनकी छवि राम सी दिखाई गई थी और एक बड़े एक्शन सीक्वेंस में वे इस रोल में नजर आए थे. अब महेश बाबू भी वाराणसी फिल्म में एक पोर्शन में भगवान राम की छवि में नजर आएंगे. हालांकि ये सिर्फ उनके किरदार का एक हिस्सा होगा बाकी उनका किरदार फिल्म में और भी मिस्टिरियस और लेयर बेस्ड नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Eetha: श्रद्धा जी की वो मुस्कान, मेरी वो नजर अक्षरा सिंह ने श्रद्धा संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, बताया फिल्म का खास किस्सा

शानदार है वाराणसी फिल्म की कास्ट

फिल्म की कहानी के बारे में अभी ज्यादा कुछ डिस्क्लोज नहीं किया गया है. लेकिन इससे इतना तो साफतौर पर पता चल रहा है कि इस फिल्म की कहानी माइथोलॉजिकल और डिसटोपियन सोसाइटी से रिलेट कर के दिखाई जाएगी. ऐसा माना जा रहा है कि एस एस राजामौली ने महेश बाबू के कैरेक्टर को बड़ी तसल्ली से डिजाइन किया है. वहीं उनके अपोजिट फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन लीड विलेन के रोल में नजर आएंगे. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं. एस एस राजामौली इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. वे बाहुबली और आर आर आर के बाद एक और मास्टरपीस के साथ साल 2027 में सिनेमाघरों में उतरने के लिए तैयार हैं. फिल्म पहले अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि इसे अगस्त 2027 तक रिलीज किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button